Jharkhand Jawan Wife Gang Rape: दो बच्चों की मां पर टूटे हवस के भूखे भेड़िए, पति सेना में है जवान

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 11:48 IST2024-05-29T11:45:59+5:302024-05-29T11:48:04+5:30

Jharkhand Jawan Wife Gang Rape: देश की सुरक्षा में तैनात एक जवान की पत्नी को हवस का शिकार बनाया गया है। 4 आरोपियों ने जवान की पत्नी के साथ बारी-बारी बलात्कार किया।

crime news jharkhand four boys gang raped jawan wife police fir | Jharkhand Jawan Wife Gang Rape: दो बच्चों की मां पर टूटे हवस के भूखे भेड़िए, पति सेना में है जवान

Photo credit twitter

Highlightsबच्चों को मारने की धमकी, महिला के साथ चार लड़कों ने किया गैंगरेप पीड़िता का पति सेना में है जवानघर बनाने को लेकर जवान से कुछ लड़कों का हुआ था विवाद

Jharkhand Jawan Wife Gang Rape: देश की सुरक्षा में तैनात एक जवान की पत्नी को हवस का शिकार बनाया गया है। 4 आरोपियों ने जवान की पत्नी के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके दो छोटे-छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना झारखंड से आई है। यहां पर लद्दाख में तैनात जवान की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी।

अचानक उसकी नींद खुली तो उसने पाया कि चार लड़के घर में घुस गए हैं। इस दौरान, आरोपियों ने महिला को धमकी दी और बारी बारी सभी चार लड़कों ने बलात्कार को अंजाम दिया। इस दौरान महिला का फोन भी तोड़ दिया, जिससे वह किसी से इस बारे में किसी को बता न पाए। पीड़िता महिला की बहन ने जब उसे सुबह फोन लगाया तो उसका फोन नहीं लगा।

इसके बाद उसकी बहन ने किसी और को फोन किया, इसके बाद जब उसके परिचित घर पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बलात्कार के मामले में संज्ञान लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

गैंगरेप करने के पीछे आरोपियों ने महिला से क्या कहा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में घर बनवा रही थी। बीते दिनों वह रात में पानी लेकर आई। जब वह घर से बाहर थी तो एक आरोपी इसी मौके का फायदा उठाकर घर में छिप गया। महिला ने बच्चों के साथ खाना खाया, और सो गई। इस दौरान रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो चार आरोपी घर में थे। पीड़िता ने बताया कि वह काफी गु़स्से में थे, आरोपियों ने महिला से कहा कि अब हमारा हिसाब पूरा हुआ है।

यह आरोपी महिला के आस-पास के ही बताए जा रहे है। खबरों के अनुसार, महिला के पति के साथ भी आरोपियों की बहस हुई थी। क्योंकि, आरोपी चाहते थे कि घर बनाने का ठेका उन्हें दिया जाए। लेकिन, जवान ने घर बनाने का ठेका किसी दूसरे ठेकेदार को दे दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, कुछ को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

Web Title: crime news jharkhand four boys gang raped jawan wife police fir

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे