लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एक और तस्कर को किया गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 25, 2021 19:46 IST

एमडी की खेप देने के लिये आरोपी कई बार बस-ट्रेन से इंदौर आया था। साथ ही इंदौर के जिन तस्कर को बेचता था उसमें तस्कर रिजवान को पहले ही क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है ।

Open in App
ठळक मुद्देएमडी ड्रग्स की तस्करी मामले में क्राईम ब्रांच इंदौर ने मुंबई के एक और तस्कर को किया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम एमडी जप्त।पूर्व में कई बार इंदौर के तस्करों से संबंध स्थापित कर, आरोपी कर चुका है ड्रग्स सप्लाय।

एम डी ड्रग्स तस्करी मामले में मुंबई  से एक और आरोपी मोहम्मद यासीन खान उर्फ सोनू खान पिता मो0 अकील खान उम्र 32 वर्ष निवासी मुमरा अमृतनगर दरगा गली अतुल टॉवर थाणे मुंबई को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने 150 ग्राम एमडी भी बरामद की  है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में ऑटो गैरेज पर काम करता था। बाद में कैटरिंग के काम करने लगा था।  

 चार साल पहले आरोपी कुछ दिनों केटरिंग का कार्य करने के लिये इंदौर आया था। यहाँ  रिजवान नामक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई।  गौरतलब है कि आरोपी रिजवान पूर्व में  क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सोनू खान इंदौर में आकर ड्रग्स का नशा करना सीखा। इसके बाद जब वह वापस मुंबई गया तो वहां के तस्करों से एमडी खरीद कर नशा करने लगा। किंतु उसने पाया कि इंदौर व मुंबई के तस्करों की ड्रग्स की कीमतों में काफी अंतर है ,जोकि मुंबई में उसे सस्तें दामों में मिल रही थी। 

इसलिये उसने अपने पुराने परिचित तंजीमनगर खजराना के रहने वाले आरोपी रिजवान से संपर्क बनाकर मुंबई से ड्रग्स खरीदकर लाकर इंदौर में सप्लाय करना शुरू किया। आरोपी ने बताया कि वह बस अथवा ट्रेन से आता जाता था तथा 50 से 100 ग्राम ड्रग्स आरोपी रिजवान एवं इंदौर के अन्य तस्करों को देता था। जोकि यहां मंहगी कीमतों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। 

आरोपी सोनू खान ने बताया कि उससे ड्रग्स लेने के लिये आरोपी रिजवान अपने अन्य साथी के साथ कई बार मुंबई तक कार से ड्रग्स लेने के लिये गया है। जिसने अपने मुंबई के तस्करों के माध्यम से ड्रग्स आरोपी रिजवान को दिलवाई है तथा उसने स्वयं भी खरीदकर इंदौर के कई  अन्य लोगों को ड्रग्स सप्लाय किया है। आरोपी स्वयं भी नशा करता था जोकि पूर्व में थाना कुर्ला मुंबई में मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक बार वर्ष 2013 में पकड़ा जा चुका है। आरोपी कक्षा 7 वीं तक पढा है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?