लाइव न्यूज़ :

Crime News: शराब के लिए 33 साल पहले की थी मां की हत्या, अब बेटे को उतारा मौत के घाट

By गुणातीत ओझा | Updated: May 13, 2020 14:13 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में हत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में हत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है।जिस व्यक्ति पर बेटे को मारने का आरोप लगा है, उसने 33 साल पहले अपनी ही मां को मौत के उतार दिया था।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में हत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है। हैरत की बात यह है कि जिस व्यक्ति पर बेटे को मारने का आरोप लगा है, उसने 33 साल पहले अपनी ही मां को मौत के उतार दिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ओमपाल रोहिणी में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सोमवार की रात ओमपाल को शराब पीने की इच्छा हुई, पत्नी उसे शराब पीने से मना किया। देखते ही देखते दोनों में कहासुनी होने लगी, पांच बेटों में से एक ने बीच-बचाव करना चाहा तो ओमपाल ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

ओमपाल की पत्नी पवित्रा देवी ने बताया कि ओमपाल शराब पीने की जिद कर रहा था। मना करने पर झगड़ा करने लगा, इतने में बीच-बचाव करने बेटा आ गया। दोनों के बीच बहस कुछ देर में ही हाथापाई में बदल गई। लड़ाई के बीच ओमपाल घर के अंदर गया और लाइसेंसी पिस्तौल लेकर आया, उसने बेटे पर गोलियां चला दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। शराब के लती ओमपाल ने 1987 में अपनी मां माया देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मां ने उसे शराब पीने से रोका था। मां की हत्या के मामले में ओमपाल को दोषी ठहराया गया और सजा काटने के बाद वह रिहा होकर घर आया था।

नोएडा में फ्लैट में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

नोएडा में थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी में 32 वर्षीय महिला का शव बुधवार सुबह उसके फ्लैट में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को घर पर महिला का पति या कोई अन्य रिश्तेदार नहीं मिला। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी स्थित एक फ्लैट में आज पिंकी कुमारी पत्नी सुमित राजपूत का शव पुलिस को मिला। उन्होंने बताया कि महिला यहां अपने पति और एक बच्चे के साथ किराए पर रह रही थी। वह मूल रूप से दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव की रहने वाली है।

सिंह ने बताया कि घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति और बच्चा घर पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि शव तीन दिन पुराना है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की सहायता से महिला के दिल्ली के पते पर उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या की गई है।

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद