लाइव न्यूज़ :

Crime Ki Taja Khabar: बलिया जेल में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट, जेलर समेत चिकित्सक घायल

By भाषा | Updated: April 21, 2020 21:02 IST

इसके बाद कारागार प्रशासन ने सख्ती की तो इससे आक्रोशित होकर कैदियों ने उपद्रव किया है। कारागार प्रशासन ने कैदियों के पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद होने की भी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।सोमवार शाम कारागार में दीवार की दूसरी तरफ से दो मोबाइल फेंके गये जिसको कैदी छिपा रहे थे।

बलिया: जिला कारागार में कैदियों ने मंगलवार को उपद्रव करते हुए जमकर तोड़फोड़, मारपीट और पथराव किया। इस घटना में जेलर और चिकित्सक घायल हो गये। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने बताया कि मंगलवार की दोपहर जिला कारागार के कैदियों ने लगभग आधा घण्टे तक उपद्रव किया। हिंसा पर उतारू कैदियों ने कारागार के चिकित्सालय में तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, दरवाजा, खिड़की और जेल की अन्य सम्पत्तियों को नुकसान पहुँचाया। कैदियों ने मारपीट और पथराव भी किया। उन्होंने बताया कि कैदियों ने जेलर विनय प्रकाश दुबे और चिकित्सक डॉ देवेश पांडेय की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

कैदियों की मारपीट की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी जिला कारागार पहुँच गये तथा स्थिति को नियंत्रित किया । जिलाधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार शाम कारागार में दीवार की दूसरी तरफ से दो मोबाइल फेंके गये जिसको कैदी छिपा रहे थे।

इसके बाद कारागार प्रशासन ने सख्ती की तो इससे आक्रोशित होकर कैदियों ने उपद्रव किया है। कारागार प्रशासन ने कैदियों के पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद होने की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?