लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: सट्टा घर पर क्राइम ब्रांच की दबिश, 21.62 लाख नकद के साथ 2.5 करोड़ का सोना, चांदी, डायमंड बरामद

By बृजेश परमार | Updated: July 3, 2022 20:43 IST

क्राइम ब्रांच को दबिश में मिले सोने, चांदी एवं डायमंड की कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ से अधिक है जिसे लेकर इंकम टेक्स विभाग को सूचना दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोने, चांदी एवं डायमंड की कुल कीमत करीब 2.5 करोड़टीम ने कुल 21.62 लाख से अधिक नकद बरामद किया

उज्जैन: क्राइम ब्रांच की टीम ने जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर अब तक की सबसे बड़ी दबिश शनिवार देर रात गीता कालोनी में दी है। टीम को 21.62 लाख नकदी मिले हैं। सटोरिये के घर में फ्लोर की टाईल्स में छुपाई गई तिजारी से पुलिस ने सोने-चांदी और डायमंड के 2.5 करोड़ से अधिक कीमत के आभूषण एवं सोना-चांदी बरामद किए। बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टाघर का खुलासा होने के बाद थाना प्रभारी गगन बादल को निलंबित किया गया है।

एसएसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के अनुसार मुखबिर की सूचना पर यह दबिश क्राइम ब्रांच के सीएसपी आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने अंजाम दी। गीता कालोनी में रवि सिंधी द्वारा बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घर में घुसने के लिए चुनाव प्रचार का सहारा लिया और दबिश दी। टीम ने मकान से सट्टा पर्ची लिख रहे इंदर पमनानी गीता कालोनी, यश पमनानी, यश लखवानी, प्रकाश श्रीवास्तव निवासी काजीपुरा के साथ कैलाश को गिरफ्तार किया है। 

हाईटेक तरीके से सट्टे का धंधा करने वाला रवि सिंधी मौके से भाग निकला। रवि सिंधी का नानाखेड़ा में आफिस होने की जानकारी सामने आने पर वहां भी एक दल ने दबिश दी जहां से भी  कैश बरामद हुआ। इस प्रकार टीम ने कुल 21.62 लाख से अधिक नकद बरामद किया और लाखों के हिसाब की पर्ची मिली। शनिवार को सट्टे का हिसाब की यह नकदी थी। सीएसपी विनोदमीणा ने सट्टाघर की तलाशी शुरु की तो मकान में जमीन के अंदर तिजोरी होने की जानकारी सामने आने पर टीम ने टाइल्स हटाई तो वहां से एक तिजोरी निकल आई।

इस तिजोरी में  कुल 4.190 किलो सोना, सोने कंगन, सोने के कड़े, चैन के अलावा ब्रेसलेट, अंगूठियां, और सोने से जड़ी रुद्राश माला के साथ अन्य आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक किलों चांदी जिसमें सिक्के शामिल हैं। एक डायमंड का हार और 4 ईयर रिंग मिले हैं। आरोपियों से पुलिस टीम ने 25 मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,सट्टा सामग्री एवं नकदी बरामद की है। सोने, चांदी एवं डायमंड की कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ से अधिक है जिसे लेकर इंकम टेक्स विभाग को सूचना दी गई है। 

आरोपियों के विरुद्ध फर्जी सिम इस्तेमाल किए जाने के साथ ही आईअी एक्ट के दुरुपयोग के प्रमाण सामने आने पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468,आई टी एक्ट एवं द्रुत अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफतारी की गई है। थाना प्रभारी गगन बादल को प्रथम दृष्टया निलंबित किया गया है।

टॅग्स :उज्जैनCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

क्राइम अलर्टग्रुप-डी में नौकरी लगा दूंगा, 25 लाख दो?, 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दंपति जेसन डिसूजा और लवीना अरेस्ट, न्यायाधीशों के जाली हस्ताक्षर और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी?

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने