लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना केयर सेंटर में 14 वर्षीय संक्रमित लड़की का दूसरे मरीज ने किया यौन शोषण, शौचालय में वारदात को अंजाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 24, 2020 08:27 IST

साउथ दिल्ली के छतरपुर (South Delhi's Chhatarpur) में एक कोविड-19 केयर सेंटर (Covid-19 care centre) में कोरोना संक्रमित 14 साल की लड़की का कोरोना पॉजिटिव 19 वर्षीय लड़के ने यौन शोषण (Sexually Assault) किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 वर्षीय कोरोना संक्रमित लड़की का एक 19 साल के कोरोना पीड़ित लड़के ने यौन शोषण किया। घटना 15 जुलाई की रात की है।दिल्ली पुलिस ने 19 वर्षीय कोरोना संक्रमित आरोपी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साउथ दिल्ली इलाके के एक कोविड-19 केयर सेंटर (Covid-19 care centre) में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन शोषण (Sexually Assault) हुआ है। साउथ दिल्ली के छतरपुर कोविड-19 केयर सेंटर का यह मामला है। जहां शौचालय में 14 वर्षीय कोरोना संक्रमित लड़की का एक 19 साल के कोरोना पीड़ित लड़के ने यौन शोषण किया। पीड़िता और आरोपी दोनों दिल्ली के निवासी हैं। 

दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार (23 जुलाई) को दी है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक लड़की का यौन शोषण 15 जुलाई की रात शौचालय में किया गया। दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

आरोपी के साथी ने बनाया मोबाइल फोन में वीडियो

हालांकि यौन हमला सिर्फ 19 वर्षीय कोरोना संक्रमित आरोपी ने ही किया था लेकिन उसके साथी ने आरोपी की मदद की थी। पीड़िता ने अपने बयान में ऐसा दावा किया है। आरोपी के साथी ने इस वारदात को मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। 

पुलिस ने कहा कि आरोपी का साथी भी तकरीबन 19 साल का ही है। लेकिन उसने पीड़िता का यौन शोषण नहीं किया। पीड़िता ने भी अपने बयान में कहा है कि आरोपी का साथी मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। 

कोविड केयर सेंटर में अपने रिश्तेदार को पीड़िता ने बताई आपबीती

पुलिस ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली लड़की और आरोपी को उनके रिश्तेदारों के साथ कोविड-19 सेंटर में रखा गया था। लड़की ने अपने एक रिश्तेदार को अपनी आपबीती सुनाई, जिसका उसी कोविड-19 केयर सेंटर में इलाज भी चल रहा है। इस मामले की सूचना आईटीबीपी के एक अधिकारी को दी गई, जिसने पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी करवाई गई और फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। पीड़िता को एक दूसरे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े