लाइव न्यूज़ :

अदालत ने भाजपा विधायक को 18 महीने कारावास की सजा सुनाई

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:57 IST

पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बाघमारा ब्लॉक स्थित बरोरा थाना पुलिस ने 12 मई 2013 को राजेश को उसके घर से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे राजेश गुप्ता नाम के व्यक्ति को वे लोग छुड़ा ले गए थे। अदालत ने जिन पांच लोगों को दोषी ठहराया है उनमें गुप्ता भी शामिल है।

पुलिसकर्मियों पर हमला करने और एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाने के छह साल पुराने मामले में भाजपा विधायक धुलु महतो और चार अन्य लोगों को यहां की एक अदालत ने बुधवार को 18 महीने कैद की सजा सुनाई। सब डिवीजनल न्यायिक मजिस्ट्रेट शिखा अग्रवाल ने आरेपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा पैदा करने के लिये उस पर हमला करना) और धारा-325 (किसी को गंभीर चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत दोषी पाया।

दरअसल, गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे राजेश गुप्ता नाम के व्यक्ति को वे लोग छुड़ा ले गए थे। अदालत ने जिन पांच लोगों को दोषी ठहराया है उनमें गुप्ता भी शामिल है। अन्य दोषियों के नाम चुनचुन गुप्ता, रामेश्वर महतो और गंगा गुप्ता है।

मामले में एक अन्य आरोपी बसंत शर्मा को अदालत ने बरी कर दिया। अदालत ने इसके साथ ही पांचों दोषियों को 10-10 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बाघमारा ब्लॉक स्थित बरोरा थाना पुलिस ने 12 मई 2013 को राजेश को उसके घर से गिरफ्तार किया था। धुलु महतो के वकील एसएन मुखर्जी ने कहा कि वह अदालत के इस फैसले को झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास