लाइव न्यूज़ :

migrant crisis: पैदल घर जा रहे श्रमिक की भूख, अत्यधिक चलने और प्यास से मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2020 15:40 IST

देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच मजदूर पैदल ही घर जा रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे में अत्यधिक पैदल चलने के कारण एक प्रवासी कामगार की मौत दो गई। पोस्टमार्टम में पता चला है कि पानी की कमी और भोजन न मिलने से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपता चला कि अत्यधिक चलने, भूख और शरीर में पानी की कमी होने के कारण 15 मई के आसपास उसकी मौत हो गई थी।श्रमिक के पास मोबाइल फोन नहीं था इसलिए उसने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से 14 मई को अपने घर पर संपर्क किया।

औरंगाबादःमहाराष्ट्र के पुणे जिले से पैदल चलकर परभणी स्थित अपने पैतृक स्थान जा रहे चालीस वर्षीय एक श्रमिक की भूख और प्यास से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंभोरा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक ज्ञानेश्वर कुकलारे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार को बीड जिले के धनोरा गांव में पिंटू पवार अपने निवास स्थान से करीब 200 किलोमीटर दूर मृत पाया गया। अधिकारी ने कहा, “बाद में शव परीक्षण होने पर पता चला कि अत्यधिक चलने, भूख और शरीर में पानी की कमी होने के कारण 15 मई के आसपास उसकी मौत हो गई थी।”

मृतक परभणी जिले के एक गांव का रहने वाला था और गन्ने के खेत में काम करता था लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद वह पुणे में अपने भाई के घर रहने चला गया था। इसके बाद उसने अपने गांव जाने का निश्चय किया। आठ मई को वह पैदल निकल पड़ा और 14 मई को अहमदनगर पहुंचा।

श्रमिक के पास मोबाइल फोन नहीं था इसलिए उसने किसी अन्य व्यक्ति के फोन से 14 मई को अपने घर पर संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि वहां से श्रमिक 30-35 किलोमीटर चलकर धनोरा पहुंचा और टिन के एक शेड के नीचे आराम करने लगा। सोमवार को, वहां से गुजरने वाले राहगीरों को बदबू आई तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पवार को मृत पाया। उन्होंने कहा कि शव परीक्षण के बाद मृतक के परिजनों से बातचीत कर धनोरा ग्राम पंचायत और पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

अब तक चलाई जा चुकी हैं 1,600 से ज्यादा श्रमिक स्पेशल ट्रेन: रेलवे

भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि एक मई से लेकर अब तक 1,600 से ज्यादा श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा चुकी हैं और रेलवे ने 21.5 लाख से ज्यादा प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया है। रेलवे ने मंगलवार को बताया कि 900 से ज्यादा ट्रेनें उत्तर प्रदेश रवाना हुई हैं। वहीं बिहार ने 428 और मध्य प्रदेश ने सौ से अधिक ट्रेनों को अनुमति दी।

वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा, ''अगले दो दिन में रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या दोगुनी करके 400 प्रतिदिन करेगा। सभी प्रवासियों से अपील है कि वे जहां हैं, वहीं रहें, भारतीय रेल उन्हें कुछ दिनों में उनके घरों तक पहुंचाएगा।’’ मंगलवार को रेलवे ने यह भी कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए अब ट्रेन के गंतव्य स्थान वाले राज्यों की सहमति लेना जरूरी नहीं है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईऔरंगाबादकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?