लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: नास्ता नहीं मिलने पर प्रवासी कामगार नाराज, राजद विधायक से मारपीट, बॉडीगार्ड को भी धुना, सभी जान बचाकर भागे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2020 18:44 IST

पुलिस इस मामले में छानबीन कर आरोपियों को तलाश कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आप्रवासी मजदूर क्वारांटाइन सेंटर पर नाश्ता नहीं मिलने पर आक्रोशित थे और सड़क जाम किए हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्देविधायक जी भी वहां पहुंच गए इसके बाद प्रवासी मजदूरों ने राजद विधायक पर हमला बोल दिया. कटोरिया धर्मशाला के पास प्रवासी मजदूरों ने विधायक पर हमला किया. यहां राजद विधायक रामदेव यादव के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई.

पटनाः बिहार के बांका जिले कटोरिया थाना इलाके में एक क्वारांटाइन सेंटर पर नाश्ता नहीं मिलने पर आक्रोशित आप्रवासी मजदूरों ने जिले के के बेलहर से राजद विधायक रामदेव यादव पर हमला कर दिया.

यहां उन्हें आप्रवासी मजदूरों ने पीटा है और उनके बॉडीगार्ड के साथ भी मारपीट की गई है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर आरोपियों को तलाश कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आप्रवासी मजदूर क्वारांटाइन सेंटर पर नाश्ता नहीं मिलने पर आक्रोशित थे और सड़क जाम किए हुए थे.

इसी बीच विधायक जी भी वहां पहुंच गए इसके बाद प्रवासी मजदूरों ने राजद विधायक पर हमला बोल दिया. खबर के मुताबिक कटोरिया धर्मशाला के पास प्रवासी मजदूरों ने विधायक पर हमला किया. यहां राजद विधायक रामदेव यादव के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई.

राजद विधायक ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना एसपी को दी है. एसपी की ओर से तत्काल डीएसपी को मौके पर भेजा गया. जिसके बाद उन्होंने उनकी जाना बचाई. उन्होंने कहा कि वह बांका से बेलहर जा रहे थे. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके ऊपर अचानक से हमला बोल दिया.

उन्होंने बताया कि लोगों ने उनके बॉडीगार्ड को भी पीटा है. उसका मोबाइल भी छीन लिया. विधायक ने बताया कि विपुण सिंह और कुंदन सिंह समेत 10 से 15 लोग अचानक हमला बोले थे. इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. हालांकि विधायक ने यह बताया कि एसडीपीओ ने फौरन पहुंच कर उनकी जान बचाई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारआरजेडीजेडीयूपटनानीतीश कुमारबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी