बिहार की नेपाल सीमा पर तस्करों, ग्रामीणों और एसएसबी के बीच हुए भिड़ंत, स्थिती तनावपूर्ण

By एस पी सिन्हा | Published: November 1, 2022 06:06 PM2022-11-01T18:06:40+5:302022-11-01T18:13:35+5:30

बिहार के अररिया में नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने गेंहू की तस्करी कर रहे कुछ लोगों को पकड़ा लेकिन वहां मौजूद ग्रामीण तस्करों की ओर से एसएसबी जवानों पर पथराव करने लगे। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इस पूरे घटनाक्रम में एक एसएसबी जवान जख्मी भी हुआ है।

Confrontation between smugglers and SSB on Bihar's Nepal border, situation tense | बिहार की नेपाल सीमा पर तस्करों, ग्रामीणों और एसएसबी के बीच हुए भिड़ंत, स्थिती तनावपूर्ण

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsबिहार के अररिया जिले में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों पर ग्रामीणों ने किया पथरावएसएसबी ने नेपाल में अवैध तरीके से गेहूं ले जा रहे तस्करों को पकड़ा था, जिसे ग्रामीण बचाना चाहते थे ग्रामीणों और एसएसबी के बीच हुई झड़प में एक जवान घायल हुआ है, मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण है

पटना: बिहार के अररिया जिले में नेपाल और बिहार की सीमा पर बेहद तनाव की स्थिती उत्पन्न हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह स्थिति इस कारण पैदा हुई क्योंकि गेहूं लदे ट्रैक्टर को नेपाल जाने से रोकने पर तस्करों और एसएसबी जवानों के बीच तीखी झड़प हो गई।

झड़प के दौरान एसएसबी का जवान बुरी तरह से घायल भी हो गया। जिसे इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल लाया गया है। तस्करों से झड़प के बाद एसएसबी ने मौके पर जमकर लाठी चार्ज किया और एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है। लेकिन इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में बेहद तनावपूर्ण स्थिती बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अररिया जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के कुलहनिया चंदामोहन गांव स्थित नो मैंस लैंड का एरिया में कुछ तस्कर गलत तरीके से गेंहू लदे ट्रैक्टर को सीमा पार कराकर नेपाल भेज रहे थे। इसी दौरान एसएसबी के जवान पेट्रोलिंग के क्रम में मौके पर पहुंच गए और सभी तस्करों को दबोच लिया। एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर को रोका तो ग्रामीणों ने तस्करों का पक्ष लेते हुए जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद एसएसबी के जवानों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई।

इस झड़प में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद एसएसबी को तीन कैंपों से महिला व पुरुष जवानों को बड़ी संख्या में बुलाना पड़ा। इसके बाद मौके से ग्रामीणों को भागना पड़ा।

घटना के संबंध में एसएसबी 56 वीं बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि पिलर संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं लदे दो ट्रैक्टरों को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका, लेकिन वहां के स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि हिंसा में घायल हुए जवान का नाम सुनील सेन है और 56 वीं बटालियन का है। वहीं एमडी मेराज, जो गेहूं का मालिक बताता है, उसे जवानों द्वारा हिरासत में लिया गया है। उस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मौके पर अधिकारी और जवान स्थिती पर नजर बनाये हुए हैं।

 

 

 

 

Web Title: Confrontation between smugglers and SSB on Bihar's Nepal border, situation tense

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे