लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूल में कक्षा के अंदर घुसकर 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, मां का गुस्सा बेटे पर निकला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 10:40 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि हमलावर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का नाम सूरज कुमार (14) है, जो स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय की 7वीं कक्षा का छात्र था। 

Open in App
ठळक मुद्देछात्र की हत्या से नाराज लोगों ने अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ मध्य विद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की।छात्र को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत बाड़ा जगन्नाथ में बृहस्पतिवार को एक हमलावर ने सरकारी स्कूल में घुसकर एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि हमलावर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का नाम सूरज कुमार (14) है, जो स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय की 7वीं कक्षा का छात्र था। 

छात्र की हत्या से नाराज लोगों ने अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ मध्य विद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने वारदात स्थल से एक मोटरसाइकिल जब्त की थी जो कि विकास की थी। गुरुवार की दोपहर विकास ने स्कूल पहुंचकर सूरज को चाकू मार दिया जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बुधवार (एक अगस्त)  शाम विकास ने सूरज की मां का पर्स छीनने की कोशिश की थी, जिसका सूरज ने विरोध किया था। इसी बात से विकास नाराज था। पुलिस के मुताबिक सूरज गुरुवार सुबह स्कूल गया था। वह कक्षा में अन्य छात्रों के साथ बैठा था। तभी विकास उसकी कक्षा में जा पहुंचा और सूरज पर हमला बोल दिया। उसने सूरज के सीने, पेट और हाथों पर कई वार किये। (पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला