लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 'फ्री फायर' गेम में 40 हजार रुपये गंवाने के बाद 13 साल के बच्चे ने की खुदकुशी

By वैशाली कुमारी | Updated: July 31, 2021 19:55 IST

13 वर्ष के लड़के ने एक ऑनलाइन गेम में ₹40,000 लगाने के बाद उसे खो दिया जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली|

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिक की मां ने रुपए के लेनदेन के बारे में SMS अलर्ट मिलने के बाद अपने बेटे को डांटा था।मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना कस्बे से इसी प्रकार की एक और घटना सामने आई थी।गेम को 2019 में गूगल प्ले स्टोर द्वारा "सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय वोट गेम" का पुरस्कार मिला है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल को झकझोर करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, 13 साल के लड़के ने एक ऑनलाइन गेम में 40 हजार रुपये गंवाने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शशांक जैन के मुताबिक, पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें कक्षा 6 के छात्र ने अपनी आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया है और अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि उसने यूपीआई खाते से 40 हजार रुपये ’फ्री फायर’ खेल में लगाने के लिए निकाले थे, जो वह गंवा चुका है। 

इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग बच्चे ने यह कदम तब उठाया जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। उसकी मां राज्य के स्वास्थ्य विभाग में नर्स है, वहीं पिता एक पैथोलॉजी लैब के मालिक हैं। उसकी मां को जब अपने मोबाइल में लेनदेन का अलर्ट मिला तो उन्होंने अपने बेटे को फोन कर डांटा भी था। 

इसके बाद लड़के ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसकी बड़ी बहन ने पाया कि वह काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में सूचित किया। जब दरवाजा तोड़ा गया तो नाबालिग को एक दुपट्टे की सहायता से पंखे से झूलता पाया गया। 

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि मृतक खुद ही 'फ्री फायर' खेल में पैसे खर्च कर रहा था या कोई और उसे धमकी देकर यह काम करवा रहा था। 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना कस्बे से ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। जिसमें 12 वर्षीय लड़के ने 'फ्री फायर' खेल की लत के कारण अपने पिता से मोबाइल फोन छीन लेने के बाद आत्महत्या कर ली। बता दें कि 'फ्री फायर' एक बैटल रॉयल गेम है, जिसे 111 डॉट्स स्टूडियो द्वारा विकसित किया गया है। यह 2019 में विश्व स्तर पर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मोबाइल गेम बन गया था। गेम को 2019 में गूगल प्ले स्टोर द्वारा 'सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय वोट गेम' का पुरस्कार भी मिल चुका है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशchildप्लेस्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी