लाइव न्यूज़ :

पुलिस कांस्टेबल ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

By भाषा | Updated: July 19, 2019 10:46 IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने की आत्महत्या: पुलिस कांस्टेबल रमेश को जेल की सुरक्षा में तैनात किया गया था। लेकिन जब वो ड्यूटी के बाद जब वह शाम की ड्यूटी में जेल परिसर नहीं पहुंचा तब उसकी खोजबीन की गई।

Open in App
ठळक मुद्देडेढ़ साल पहले ही गरियाबंद जिले के कोपरा गांव के निवासी रमेश की शादी सिमगा की शोभा सेन से हुई थी। पुलिस जवानों ने घर में प्रवेश किया तब उन्होंने देखा कि एक कमरे में रमेश और उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में पुलिस के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। गरियाबंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार शाम आरक्षक रमेश सेन ने पत्नी शोभा सेन की गोली मारकर हत्या कर दी तथा बाद में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रमेश को जेल की सुरक्षा में तैनात किया गया था। सुबह की ड्यूटी के बाद जब वह शाम की ड्यूटी में जेल परिसर नहीं पहुंचा तब उसकी खोजबीन की गई। उन्होंने बताया कि जब रमेश जेल परिसर नहीं पहुंचा तब अन्य जवानों को रमेश को बुलाने के लिए घर भेजा गया था। देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर दरवाजे को तोड़ा गया।

जब अधिकारियों और पुलिस जवानों ने घर में प्रवेश किया तब उन्होंने देखा कि एक कमरे में रमेश और उसकी पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है, तथा दीवार पर गोलियों के निशान हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि रमेश ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी तथा बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले ही गरियाबंद जिले के कोपरा गांव के निवासी रमेश की शादी सिमगा की शोभा सेन से हुई थी। वह यहां किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला