लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh ki khabar: रायपुर में शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पी गए, दो की मौत, एक गंभीर

By भाषा | Updated: April 1, 2020 18:40 IST

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में स्प्रिट पीने से असगर हुसैन और दिनेश समुद्रे की मौत हो गई है तथा अजय कुंजाम गंभीर रूप से बीमार हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि हुसैन, समुद्रे और कुंजाम ने मंगलवार रात स्प्रिट पी ली थी। तीनों की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि सुबह एक व्यक्ति की घर में मौत हो गई।

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब नहीं मिलने पर कथित रूप से मेडिकल स्प्रिट पीने से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति बीमार हो गया।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में स्प्रिट पीने से असगर हुसैन और दिनेश समुद्रे की मौत हो गई है तथा अजय कुंजाम गंभीर रूप से बीमार हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि हुसैन, समुद्रे और कुंजाम ने मंगलवार रात स्प्रिट पी ली थी। इसके बाद तीनों की तबियत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि सुबह एक व्यक्ति की घर में मौत हो गई। अन्य दो लोगों को उनके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मृतकों के घर पहुंची तथा वहां से स्प्रिट की बोतलें बरामद की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है जिससे शराब की दुकानें भी बंद हैं।

पुलिस को आशंका है कि तीनों ने मेडिकल स्टोर से स्प्रिट की बोतल खरीद ली और शराब के बदले उसे पी गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सात अप्रैल तक सभी शराब दुकानों और बार को बंद करने का आदेश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए