लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने जबरन नाबालिग बेटे का खतना कराया, मुस्लिम नामकरण किया, पति ने मामला दर्ज कराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2022 13:54 IST

मुस्लिम पत्नी ने जबरन उनके नाबालिग बेटे का खतना किया और उसका नाम बदलकर मुस्लिम नामकरण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजशपुर एएसपी प्रतिभा पांडे ने कहा कि यह मामला सामने आया है।धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।8 साल के बच्चे को पत्नी ने खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा दिया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में अजीब मामला सामने आया है। हिंदू शख्स ने सन्ना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी मुस्लिम पत्नी ने जबरन उनके नाबालिग बेटे का खतना किया और उसका नाम बदलकर मुस्लिम नामकरण कर दिया।

जशपुर एएसपी प्रतिभा पांडे ने कहा कि यह मामला सामने आया है। आईपीसी और धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पति ने कहा कि 8 साल के बच्चे को पत्नी ने खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा दिया।

जशपुर के सन्ना निवासी शख्स ने मुस्लिम लड़की से शादी किया था। पत्नी हिंदू रीति रिवाज का पालन कर रही थी। बिना परिवार के जानकारी के अंबिकापुर ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। पत्नी के साथ में उसकी सास भी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस ने पिता की अनुमति के ​बगैर बालक का धर्म परिवर्तन करने के आरोप में बालक की मां और नानी को गिरफ्तार किया है। जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की पुलिस ने आठ वर्षीय बालक का धर्म परिवर्तन करने के आरोप में उसकी मां और नानी को गिरफ्तार किया।

वहीं, बालक की मामी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालक के पिता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बालक के पिता ने पुलिस में शिकायत की है कि उसने 10 वर्ष पहले एक मुस्लिम महिला से हिन्दू रीति रिवाज से विवाह किया था। विवाह के बाद उनका एक बेटा और एक बेटी हुई।

उसका परिवार हिंदू परंपरा का पालन करते हुए जीवन व्यतीत कर रहा था। बालक के पिता ने शिकायत में कहा है कि पिछले वर्ष नवंबर में उसकी पत्नी आठ वर्षीय बेटे को लेकर अपने मायके सरगुजा जिले गई और वहां अपने परिजनों के साथ मिलकर बालक का धर्म परिवर्तन कर उसका नाम भी बदल दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा