लाइव न्यूज़ :

Viral Video: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला, पीछे से आया चेन स्नैचर; पलक झपकते ही चेन लेकर हुआ रफूचक्कर

By अंजली चौहान | Updated: September 14, 2024 12:54 IST

Chain Snatching Caught on Camera in Lucknow: लखनऊ के एक चौंकाने वाले वीडियो में जानकीपुरम में सुबह की सैर के दौरान एक व्यक्ति को एक बुजुर्ग महिला की चेन छीनते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Chain Snatching Caught on Camera in Lucknow: दिन-प्रतिदिन बदमाशों के बढ़ते हौसले आम जनता के बीच चिंता का विषय है। रोजाना चोरी-लूट की खबरें मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है, बावजूद इसके प्रशासन इस पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आया है। जहां सुबह सैर पर निकली एक बुजुर्ग महिला की चेन चोर ने खींच ली और फरार हो गया। 

इस बीच, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में अपराधिक घटनाओं के सामने आने के बाद जनता पुलिस प्रशासन से सवाल कर रही है। चेन स्नैचिंग की इस भयावह घटना का चौंकाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने लोगों के मन में आक्रोश भर दिया है क्योंकि लोग अपनी सुरक्षा को लेकर अब चिंतित हो गए हैं। लखनऊ से सामने आया यह वीडियो जानकीपुरम इलाके का है।

जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बुजुर्ग महिला की चेन छीनने वाला एक शख्स बेशर्मी से दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में 11 सितंबर को सुबह 5:30 बजे के आसपास की घटना कैद हुई है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला मॉर्निंग वॉक पर जाती हुई दिखाई दे रही है, तभी बाइक पर सवार एक शख्स तेजी से उसके पास आता है। जब महिला बाइक का इंतजार करती है, तो पीछे बैठा शख्स बाइक से उतरता है और महिला की चेन छीनकर भाग जाता है। बेबस महिला चोर के पीछे भगाती है लेकिन वह उसकी पकड़ से निकलकर भाग जाता है।

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए। कई यूजर्स ने पुलिस की मुश्तैदी पर सवाल खड़े किए। इस बीच, वायरल वीडियो के बाद यूपी पुलिस ने गुडंबा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल संदिग्धों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। 

टॅग्स :लखनऊCCTVउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली