लाइव न्यूज़ :

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से 10 ने किया सामूहिक बलात्कार, मोबाइल और नकदी छीनी, 45 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2022 21:51 IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में हवाई अड्डे के पास का मामला है। युवती की चिकित्सिकीय जांच कराई गई जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचाईबासा शहर के कमरहातु में किराये का मकान लेकर रह रही थी।पीड़िता झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 9-10 अज्ञात युवक वहां आ धमके और युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तथा नकदी छीन ली।

चाईबासाः झारखंड के चाईबासा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा हवाई अड्डा अपने दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से 10 लड़कों के द्वारा मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है।

वारदात की तफ्तीश करने के लिए पुलिस ने तीन सदस्य एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना बृहस्पतिवार शाम को जिला मुख्यालय शहर चाईबासा से सटे हवाई अड्डे के पास हुई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि युवती की ओर से 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की चिकित्सिकीय जांच करा ली गयी है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छानबीन के लिए तीन सदस्य एसआईटी गठित की गई है जिसमें चाईबासा और जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारियों एवं संबद्ध मुफस्सिल थाने के थानेदार शामिल हैं।

पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता के बयान पर अज्ञात 9-10 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर एक कंपनी में कार्यरत है। वह घर पर रहकर काम कर रही है। लगभग 45 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने दर्जन भर संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया, ‘‘युवती ने 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। उसकी चिकित्सीय जांच करा ली गयी है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई।

शेखर ने बताया कि इस दौरान दर्जन भर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवती झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वर्तमान में वह चाईबासा शहर के कमरहातु में किराये का मकान लेकर रह रही थी।

इस घटना को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति की बुरी स्थिति है, जिसमें महिलाओं, दलितों एवं आदिवासियों की स्थिति सबसे खराब है।

थाना में दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए शाम में हवाई अड्डा गई थी। वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी। जब अंधेरा होने लगा तो वहां 10 युवक आकर उसके साथ मारपीट कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

बदमाशों ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी हालत जब बिगड़ने लगी, तो सभी फरार हो गये। वह किसी तरह स्कूटी पास की दुकान तक पहुंची। पीड़िता और उसके दोस्त से युवकों ने मोबाइल और 5 हजार रुपये भी छीन लिया। पीड़िता किसी तरह से वहां से अपने घर आई और परिजनों को आपबीती सुनाई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए