लाइव न्यूज़ :

CCTV Video: पहले रोकी महिला की कार, गाड़ी धीमे होने पर पिस्तौल से दागी गोलियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2019 12:03 IST

इससे पहले पुलिस ने बताया कि जगतपुरी निवासी ऊषा रानी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। दोनों पति-पत्नी अस्पताल जा रहे थे।

Open in App

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार बाजार में शनिवार (21 सितंबर) को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 58 वर्षीय महिला की मंदिर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से हत्यारों का पता लगाया जाएगा। 

सीसीटीवी वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा कि दोनों बदमाशों ने पहले महिला की कार रोकी। इसके बाद गाड़ी धीमे होने पर बदमाश ने जाकर महिला पर गोलियां दाग दी। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। इससे पहले पुलिस ने बताया कि जगतपुरी निवासी ऊषा रानी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। दोनों पति-पत्नी अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में हसनपुर डिपो के पास मंदिर पर रुक गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त महिला कार में अपने पति का मंदिर से लौटने का इंतजार कर रही थी। 

पुलिस को सुबह छह बजकर पचास मिनट (6:50) पर घटना की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने बताया कि मंदिर से लौट कर रानी के पति कैलाश कुमार ने उन्हें अपनी कार के ड्राइवर्स सीट पर खून से लथपथ पाया। पुलिस ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला