लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबरः CBI ने संभाली अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच, गठित हुई टीम

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2021 11:07 IST

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या की जांच का कार्यभार सीबीआई ने संभाल ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या की जांच सीबीआई ने संभाल ली हैमामले में अभी तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है

प्रयागराजः अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की कथित आत्महत्या की जांच का कार्यभार सीबीआई ने संभाल ली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए सीबीआई ने जांच के लिए अपनी टीम भी गठित कर ली है। गौरतलब है कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को प्रायगराज में अपने बाघम्बरी मठ में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। बुधवार को 5 डॉक्टर्स के एक ने उनका पोस्टमॉर्टेम किया था।

मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पूर्व, अदालत ने बुधवार को इस मामले में दो अन्य आरोपियों-आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि आरोपी संदीप तिवारी को पुलिस सुरक्षा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ की अदालत में गुरुवार को पेश किया गया।

 पुलिस के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी ने फांसी लगाने से पहले सल्फास खा कर खुदकुशी की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में इरादा बदल दिया। कहा जा रहा है कि उनके कमरे से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई हैं। सल्फ़ास एलुमिनियम फास्फाइड होता है जो दुनिया भर में अनाज को कीड़ों से बचने के लिए इस्तेमाल होता है।

 

 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई ने संभाली, जांच टीम गठित

टॅग्स :महंत नरेंद्र गिरिक्राइम न्यूज हिंदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल