लाइव न्यूज़ :

ATM में रुपये डालने जा रही थी कैश वैन, गार्ड को गोली मार दिनदहाड़े लूटे 45 लाख रुपए

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2021 19:20 IST

बिहार में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है। यहां सुपौल जिले में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

Open in App

बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन कहीं न कहीं बडी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. इसी क्रम में सूबे के सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एटीएम में राशि डालने के दौरान अपराधियों ने दिनदहाडे 45 लाख रुपए लूट कर फरार हो गये. 

घटना आज दोपहर बाद करीब 4 बजे की बताई जा रही है. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर एक गार्ड की हत्या कर दी. इसके साथ ही दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग भी की.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने कैश वैन को लूटने की कोशिश की. जब सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया और रुपये लेकर मौके से भाग निकले. एटीएम में राशि डालने वाले निजी कंपनी एसआईएस के कर्मचारी आशीष सिंह ने बताया कि एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपए डालने का काम उनकी कंपनी करती है. 

आज जदिया कुमारखंड सडक में सात नंबर एटीएम में रुपए डालने पहुंचे. रुपयों से भरा ब्रीफकेस लेकर एक कर्मचारी और गार्ड जैसे ही एटीएम के पास पहुंचे, वहां खड़े एक युवक ने गार्ड की सिर में गोली मार दी और रुपयों वाला ब्रीफकेस ले लिया. ब्रीफकेस में 45 लाख रुपये थे.

इसके बाद बदमाश हवा में गोली चलते हुए बाइक पर पहले से बैठे एक अन्य बदमाश के साथ भाग निकल. मारा गया गार्ड संजय कुमार पिपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटेवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली