लाइव न्यूज़ :

गुजरात में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज

By भाषा | Updated: April 29, 2020 05:14 IST

इसी तरह तबलीगी जमात से जुड़े सात लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से एक बस से भरूच आए । झा ने कहा कि जिले में उनके आने के बारे में जानकारी मिलने पर आमोद थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

Open in App

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है । पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि दोनों मामलों में तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए।

उन्होंने बताया कि एक मामले में भरूच जिले के पालेज थाना में छह सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी। भरूच के ही आमोद थाने में तबलीगी जमात के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । उन्होंने बताया, ‘‘(25 मार्च को) लॉकडाउन लागू होने के पहले तबलीगी जमात के कुछ सदस्य 17 मार्च को रो-रो फेरी सर्विस के जरिए भरूच से भावनगर गए थे।’’

झा ने वीडियो संदेश में बताया, ‘‘हाल में उनमें से छह लोग एक निजी बस से भरूच के एक गांव लौटे थे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मामला सामने आने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए पालेज थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी । ’’ इसी तरह तबलीगी जमात से जुड़े सात लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से एक बस से भरूच आए । झा ने कहा कि जिले में उनके आने के बारे में जानकारी मिलने पर आमोद थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?