लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में आग के हवाले किए गए कारोबारी की मौत, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: August 19, 2020 14:34 IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद में दबंग व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को जिंदा जला दिया। व्यापारी को जिंदा जलाने वाला आरोपी उसका रिश्तेदार है

फिरोजाबाद  जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र में आग के हवाले किए गए एक सर्राफा कारोबारी की आगरा के एक अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बुधवार को बताया कि राकेश वर्मा (40) की मौत की पुष्टि आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ने कर दी है। शव का आगरा में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृत्यु पूर्व बयान ले लिया गया है और पुलिस की चार टीमें आरोपी रॉबिन की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपी उसकी मौसी का लड़का बताया जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बताया था कि राकेश (40) दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित बस अड्डे के पीछे अपनी दुकान पर बैठा था, तभी पड़ोसी दुकानदार रॉबिन उसके पास आया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान कुछ विवाद होने पर रॉबिन ने राकेश पर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ डालकर माचिस से आग लगा दी और भाग गया। करीब 80 फीसद तक झुलस चुके कारोबारी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता लगा है कि रॉबिन की शादी राकेश के पिता ने कराई थी और उसकी पत्नी पूजा ने गत 12 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रॉबिन को शक था कि पूजा और राकेश के अवैध संबंध थे जिसकी वजह से दबाव में आकर पूजा ने आत्महत्या की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने मंगलवार शाम को किए गए ट्वीट में कहा "इधर भाजपा के अपने सांसद विधायक कानून व्यवस्था को लेकर खुद ही सरकार और शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उधर अपराध नहीं रुक रहे हैं। फिरोजाबाद में व्यापारी समाज के एक व्यक्ति को जिंदा जलाने की दुखद खबर आई है। लगता है प्रदेश की लगाम गलत लोगों के हाथ में चली गई है।’’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी एक ट्वीट में कहा "हर रोज लूट, हत्या और बलात्कार से उत्तर प्रदेश सहम गया है। यहां कब किसके साथ क्या हो जाएं कोई नहीं जानता। फिरोजाबाद में दबंग व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को जिंदा जला दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना