कोयंबटूर: बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत, 30 घायल

By भाषा | Published: September 1, 2018 12:01 PM2018-09-01T12:01:20+5:302018-09-01T12:22:00+5:30

कोयंबटूर आज सुबह एक हादसा हो गया है।शनिवार को यहां एक बस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

bus accident in coimbatore tamilnadu seven people dead | कोयंबटूर: बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत, 30 घायल

कोयंबटूर: बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत, 30 घायल

कोयंबटूर,1 सितंबर:  कोयंबटूर आज सुबह एक हादसा हो गया है। शनिवार को यहां एक बस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

वहीं, पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर सलेम की बाहरी सीमा पर देर रात दो बजे घटी जब तेज रफ्तार से कृष्णागिरी जा रही बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक मिनी वैन को टक्कर मार दी और फिर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई।


उन्होंने बताया कि इससे बस पलट गई और घटना में सात लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। सलेम जिला कलेक्टर रोहिणी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को सलेम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल बाकी की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। घायलों तो इलाज किया जा रहा है।

Web Title: bus accident in coimbatore tamilnadu seven people dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम