लाइव न्यूज़ :

बुरहानपुरः 30 वर्षीय मां अपने चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूदी, सात वर्षीय बड़ी बेटी और महिला रस्सी के सहारे बाहर आई, तीन की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2023 14:41 IST

बुरहानपुरः प्रमिला भिलाला (30) ने घरेलू झगड़े के बाद घर के पास बने कुएं में पहले चार बच्चों को डाला और फिर खुद भी कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि घटना जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बलड़ी की है।मृतकों में डेढ़ वर्ष का एक बालक और तीन एवं पांच वर्ष की दो बालिकाएं शामिल हैं।पुलिस ने तीनों शव बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बुरहानपुरः बुरहानपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते रविवार को 30 वर्षीय महिला अपने चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां और एक बेटी को बचा लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि घटना जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बलड़ी की है।

 

उन्होंने कहा कि प्रमिला भिलाला (30) ने घरेलू झगड़े के बाद घर के पास बने कुएं में पहले चार बच्चों को डाला और फिर खुद भी कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। कुमार ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में डेढ़ वर्ष का एक बालक और तीन एवं पांच वर्ष की दो बालिकाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कुएं में कूदने पर महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे बाहर आ गई और वह अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी को भी बचाने में कामयाब रही। कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

दिल्ली : 11वीं कक्षा की छात्रा ने इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 साल की लड़की की अपनी कक्षा के एक लड़के से दोस्ती थी, जो उसके माता-पिता को पसंद नहीं थी और हो सकता है कि इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया हो।

अधिकारी के मुताबिक, अपराध टीम और फॉरेंसिक विषेशज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान कुछ पड़ोसियों ने बताया कि लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अधिकारी के अनुसार, मृतका के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रखवा दिया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?