लाइव न्यूज़ :

Bulli Bai Case: 'बुली बाई' मामले में शिकायतकर्ता को धमकाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 18:12 IST

मुंबई पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप मामले में शिकायतकर्ता को कथित रूप से धमकाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध के तहत मामला दर्जआरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 14 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप मामले में शिकायतकर्ता को कथित रूप से धमकाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। पुलिस इस मामलें यह जांच कर रही है कि शिकायतकर्ता का नंबर अज्ञात लोगों तक कैसे पहुंचा। उधर, इस केस में आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को बांद्राकोर्ट ने 14 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा है।

इससे पहले दोनों को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। वहीं मामले में तीसरे आरोपी विशाल झा को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेडिकल ऑब्जर्वेशन के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत की कस्टडी बढ़ाने के लिए मुंबई पुलिस ने कोर्ट से मांग की थी। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि वे प्रोटॉन मेल का उपयोग कर रहे थे, जिसके आईपी एड्रेस से अंकित का पता लगाया जा सकता है। सोशल प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के लिए आरोपी 10-12 मल्टीपल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी खाते प्रॉक्सी और छिपे हुए आईपी पते थे जो जांच को गुमराह करने के लिए थे। कोर्ट ने मुंबई पुलिस की बात को मानते हुए दोनों की हिरासत बढ़ा दी।

वहीं नीरज बिश्नोई इस मामले में गिरफ्तार होने वाला चौथा आरोपी है। असम के जोरहाट का रहने वाला नीरज बिश्नोई वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) का सेकेंड ईयर स्टूडेंट है। नीरज को दिल्ली पुलिस के द्वारा असम से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि बुल्ली बाई मोबाइल ऐप्लिकेशन पर 'नीलामी' के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी। यह ऐप 'सुली डील' की तरह है, जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला