लाइव न्यूज़ :

Bulli Bai App Case: कोर्ट ने आरोपी श्वेता सिंह की जमानत याचिका पर पुलिस से दो दिन के भीतर मांगा जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2022 16:29 IST

मुंबई सत्र न्यायालय ने  गिरफ्तार 18 वर्षीय आरोपी श्वेता सिंह की जमानत याचिका पर पुलिस से दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में अदालत अब 8 फरवरी को सुनवाई करेगी। पुलिस ने जमानत याचिका का किया था विरोध

मुंबई: बुल्ली बाई ऐप मामले को लेकर शनिवार को मुंबई सत्र न्यायालय ने  गिरफ्तार 18 वर्षीय आरोपी श्वेता सिंह की जमानत याचिका पर पुलिस से दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। इस मामले में अदालत अब 8 फरवरी को सुनवाई करेगी।  

दरअसल, मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में मामले के तीन आरोपियों विशाल कुमार झा, श्वेता सिंह और मयंक रावत की जमानत याचिकाओं का विरोध किया था। 

पुलिस ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं को खारिज करने का अनुरोध करते हुए आशंका जताई थी कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद भाग सकते हैं या सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

बता दें कि बुल्ली बाई मोबाइल ऐप पर 'नीलामी' के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी। श्‍वेता पर बुल्ली बाई ऐप पर महिलाओं की तस्‍वीरों को अपलोड करने का आरोप है।

श्वेता सिंह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला की रहने वाली है। श्वेता के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण उसके पिता की मौत हो गई थी, जबकि उससे पहले कैंसर के कारण उसकी मां की मौत हो गई थी।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलामुंबई पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी