लाइव न्यूज़ :

3 साल की बेटी दिव्यांशी की हत्या, मां सीमा ने प्रेमी यतेन्द्र के साथ मिलकर मुंह दबाकर मारा और गंगनहर नरौरा में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2025 21:21 IST

बुलंदशहरः सीमा के आरोप झूठे पाए गए और सीमा व उसके प्रेमी यतेन्द्र उर्फ पिच्चू द्वारा बच्ची की हत्या करना प्रकाश में आया।

Open in App
ठळक मुद्देपति की मौत हो चुकी है तथा अब वर्तमान में वह यतेन्द्र के साथ रहती है।अहमदगढ़ कस्बे की रहने वाली महिला ललतेश व अन्य लोगों से विवाद चल रहा था।

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले की नरौरा थाना पुलिस ने अपनी तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसके प्रेमी को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को सीमा उर्फ लाली ने थाना नरौरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ललतेश नाम की महिला व अन्य लोगों द्वारा 30 सितंबर को उसकी बेटी दिव्यांशी (3) की हत्या करने के इरादे से उसका अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू की।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सीमा के आरोप झूठे पाए गए और सीमा व उसके प्रेमी यतेन्द्र उर्फ पिच्चू द्वारा बच्ची की हत्या करना प्रकाश में आया। शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सीमा ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है तथा अब वर्तमान में वह यतेन्द्र के साथ रहती है।

उन्होंने बताया कि सीमा और यतेन्द्र का अहमदगढ़ कस्बे की रहने वाली महिला ललतेश व अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाना चाहते थे इसलिए दोनों ने मिलकर दिव्यांशी की हत्या करने की साजिश रची तथा बच्ची का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर गंगनहर नरौरा में फेंक दिया। सिंह ने बताया कि उसके बाद दोनों ने थाना नरौरा में ललतेश व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला