लाइव न्यूज़ :

बौद्ध भिक्षु मेडिटेशन कैंप में बच्चों से करवाते थे न्यूड डांस, जांच में मिले ये अहम सबूत   

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2018 18:32 IST

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पाया है कि मेड़िटेशन सेंटर में बाल भिक्षुओं का यौन शोषण किया जाता था। वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के साथ न्यूड़ ड़ांस कराया जाता था।

Open in App

पटना,1 सितंबर:बिहार के बोधगया स्थित प्रसन्ना ज्योति बुद्धिस्ट नविस स्कूल एंड मेड़िटेशन सेंटर में मासूम बच्चों के साथ हैवानियत की हद पार हो गई थी। पुलिस के अनुसार, एफएसएल की टीम ने आरोपित बौद्ध भिक्षु के कमरे से गमछा, बेड़शीट और एक कमर में बंधने वाला पट्टा बरामद किया जो खून से सना था। बौद्ध धर्म की शिक्षा देने के नाम पर असम व त्रिपुरा के छात्रों को रखा जाता था और इसी क्रम में बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार उत्पीड़न का मामला सामने आया। 

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने पाया है कि मेड़िटेशन सेंटर में बाल भिक्षुओं का यौन शोषण किया जाता था। वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के साथ न्यूड़ ड़ांस कराया जाता था। शोषण का शिकार होने वाले इन बच्चों को खास किस्म की ट्रेनिंग के नाम पर देश के उत्तरपूर्वी राज्यों से लाया जाता था। बाल भिक्षुओं को यहां से कोलकाता और अन्य जगहों पर घूमाने ले जाया जाता था और अप्राकृतिक यौनाचार के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस को एक भंते की तलाश बोधगया मस्तीपुर स्थित प्रजना सोशल वेलफेयर संस्था में असम और त्रिपुरा से अच्छी शिक्षा देने के नाम पर एक बौद्ध भंते छात्रों को लाया करता था। जो फिलहाल बोधगया से बाहर है। पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस का मानना है कि उससे और खुलासा हो सकता है। बोधगया में छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आने के बाद असम पुलिस गंभीर हो गई है। असम से पुलिस कि एक टीम बोधगया आई है। वहां की पुलिस भी इस मामले की पड़ताल कर रही है।

वहीं, इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे बोधगया में तैनात एएसपी रमन कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद साक्ष्य के साथ एसएफएल की टीम लौट गई है। उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रजना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड़ मेड़िटेशन सेंटर की जांच सभी बिंदुओं पर कर रही है। संस्था में फंड़िंग कहां से होती थी? यहां छात्रों को कौन लाता था और इस संस्था से कौन कौन लोग जुड़े हैं? सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। बांग्लादेश से किसी मामले में फरार है भन्ते संघ प्रियाछात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोपितप्रजना सोशल वेलफेयर संस्था के संचालक बौद्ध भिक्षु संघ प्रिया उर्फ भंते सुजॉय बंगलादेशी है। सूत्रों के अनुसार, वह बंगलादेश से कई वर्षों से फरार है। इसके बाद से वहां से भाग कर कोलकता आ गया। वहां से साल 2001 में बोधगया पहुंचा। बोधगया स्थित बंगलादेश मंदिर में छह माह रहा। उसके बाद भागलपुर गांव में उसने एक किराए का मकान लिया। सूत्रों के अनुसार, उसने पहले वीजा व पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद उसने फर्जी तरीके से हिन्दुस्तान की नागरिकता भी हासिल कर ली। बोधगया में चार साल पहले संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया। 

बताया जाता है कि कुछ बच्चे थोड़ी-बहुत हिंदी समझते थे, उन्होंने जांच टीम को जो भी बताया वह हैवानियत की पराकाष्ठा थी। खुद को भिक्षु बताने वाला सुजॉय उन बच्चों को गिरफ्त में ले चुका था। वह उन्हें हर दिन बारी-बारी से कमरे में बुलाता था। जो इन्कार करता था, उसके साथ मारपीट की जाती थी। सिविल सर्जन के निर्देश पर जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बच्चों की मेड़िकल जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट कोर्ट को भेजी जाएगी। एक डॉक्टर ने बताया कि बच्चों के साथ गलत हरकत के संकेत मिले हैं। वहीं, एसएसपी राजीव मिश्र ने बताया कि संस्था में लगे सीसीटीवी को जब्त कर लिया गया है। फुटेज को जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया है। आज सभी बच्चों का कोर्ट में बयान कराया गया है। अनुसंधान अभी प्रारंभिक स्टेज में है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। अन्य मठों की जांच के सवाल पर कहा कि पुलिस के दायरे में सभी मठों की जांच करने का प्रावधान नहीं है। अन्य विभाग इसकी जांच करेंगे। 

टॅग्स :बिहारयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला