लाइव न्यूज़ :

बीपीएससी पेपर लीक मामलाः गिरफ्तार डीएसपी रंजीत ने किए कई कारनामे, कई करीबियों को बनवा दिया अधिकारी, एसआईटी ने किए खुलासे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2022 18:26 IST

BPSC paper leak case: डीएसपी रंजीत कुमार रजक के साथ उनके भाइयों और करीबियों की मुश्किलें बढ़नी तय है. सभी की बीपीएससी परीक्षा पास करने की जांच होगी.

Open in App
ठळक मुद्देएसआईटी ने इसपर काम शुरू कर दिया है.रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.एसआईटी इसे लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के संपर्क में है. 

पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसआईटी ने डीएसपी रंजीत कुमार रजक के करीबियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. जांच में यह खुलासा हुआ है कि रंजीत के डीएसपी बनने के बाद ही एक भाई को एसडीएम तो दूसरे भाई लेबर इंफोर्समेंट अफसर बनाने में सफलता हासिल की थी.

 

जबकि वह अपने एक बहनोई को भी डीएसपी बनाने में सफल रहा था. अब इन तीनों की नौकरी की प्रक्रिया अब जांच के दायरे में आ चुकी है. डीएसपी रंजीत के साथ उनके भाइयों और करीबियों की मुश्किलें बढ़नी तय है. सभी की बीपीएससी परीक्षा पास करने की जांच होगी. एसआईटी ने इसपर काम शुरू कर दिया है. एसआईटी इसे लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के संपर्क में है. 

रंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके निलंबन की कार्रवाई भी जल्द पूरी कर ली जाएगी. रंजीत के खिलाफ एक और पुराने मामले में विभागीय स्तर पर जांच की भी तैयारी है. एसआईटी रंजीत कुमार रजक के करीबियों के बीटीएससी परीक्षा करने के बिंदुओं की भी जांच करेगी. सूत्रों के अनुसार पिछले 10 साल के अंदर रजक के कई करीबियों ने बीपीएससी की परीक्षा पास की है.

इस मामले की एसआईटी गंभीरता से जांच कर रही है. यही नहीं जेल भेजे गए डीएसपी रंजीत कुमार रजक के कारनामे ऐसे-ऐसे हैं, जिसे जानकर लोग हैरान रह जा रहे हैं. आर्थिक अपराध इकाई की पड़ताल में इनके एक और कारनामे का खुलासा हुआ है. कहा जा रहा है कि रंजीत के डीएसपी बनने के बाद जब वह बिहार पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहा था.

उस दरम्यान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अकादमी के डीजी थे. जो बाद में बिहार के डीजीपी भी बने थे. सूत्रों के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान ही डीजी और डीएसपी रंजीत की मुलाकात हुई थी. साथ में खाना-पीना भी हुआ था. उस दरम्यान रंजीत के पास खाना बनाने के लिए एक प्राइवेट कुक था और खाना उसी ने बनाया था.

डीजी साहब को प्राइवेट कुक का बनाया हुआ खाना बेहद पसंद आया था. शायद इस बात को रंजीत ने भांप लिया था. इसलिए तब उसने अपने प्राइवेट कुक को डीजी साहब के हवाले कर दिया. सूत्र बताते हैं कि रंजीत कुमार रजक की सेवा और उस प्राइवेट कुक की मेहनत के बदौलत उसकी बिहार पुलिस में बतौर सिपाही सरकारी नौकरी लग गई.

अब मामाला संज्ञान में आने के बाद ईओयू भी इस मामले में जुट गई है. बता दें कि डीएसपी रंजीत कुमार रजक और बीपीएससी पेपर लीक के मुख्य अभियुक्त शक्ति कुमार के बीच सांठगांठ के पुख्ता साक्ष्य हाथ लगने के बाद उन्हें एसआईटी की तरफ से गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया. हालांकि उनके खिलाफ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए