लाइव न्यूज़ :

सूरजकुंड के जंगल से बरामद लाश के टुकड़े क्या श्रद्धा वालकर के हैं? दिल्ली पुलिस क्या करवाएगी डीएनए जांच? जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2022 16:28 IST

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में कई अहम सबूत अभी भी नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस को श्रद्धा का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। वहीं लाश को टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद नहीं हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे श्रद्धा वालकर हत्याकांड में कई अहम सबूत अभी भी नहीं मिले हैं।फरीदाबाद पुलिस को सूरजकुंड के एक वन क्षेत्र में एक सूटकेस में शव मिला है।पुलिस ने बताया कि शव के ऊपर का हिस्सा गायब है।

फरीदाबादः यहां के सूरजकुंड के एक वन क्षेत्र में एक सूटकेस में कटा शव मिला है। शव के ऊपर का हिस्सा गायब है। लाश मिलने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि अगर दिल्ली पुलिस DNA टेस्ट कराना चाहेगी तो नमूने अलग रखे जाएंगे।

फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई है और शव का एक हिस्सा यहां फेंका गया है ताकि उसकी शिनाख्त न हो पाए। सूबे सिंह ने बताया कि  शव को प्लास्टिक की थैली और बोरी में लपेटा गया था। सूटकेस के पास से कपड़े और एक बेल्ट बरामद हुई है। आसपास के पूरे वन क्षेत्र को सील कर दिया गया है। आगे की जांच चल रही है

गौरतलब है कि श्रद्धा वालकर हत्याकांड में कई अहम सबूत अभी भी नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस को श्रद्धा का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। वहीं लाश को टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद नहीं हुए हैं।

गुरुवार को आरोपी आफताब पूनेवाला का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। रोहिणी में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में श्रद्धा वालकर की हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पॉलीग्राफी जांच का दूसरा सत्र जारी है।

आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि पूनावाला का नार्को टेस्ट सोमवार को किए जाने की संभावना है। पॉलीग्राफी जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं। वहीं, नार्कों जांच में व्यक्ति की आत्मचेतना को कम कर दिया जाता है ताकि वह खुलकर बोल पाए।

गौरतलब है कि पूनावाला ने अपनी सह जीवन साथी वालकर (27) की मई में कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था और कई दिनों तक उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था। पूनावाला को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा। यदि प्रारंभिक जांच में उसे ठीक नहीं पाया जाता है तो नार्को विश्लेषण नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडFaridabadदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो