लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पार्टी ने टीएमसी पर लगाया आरोप, हत्यारों को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

By भाषा | Updated: October 28, 2019 05:50 IST

भाजपा के स्थानीय नेता शेख आमिर खान पर कथित रूप से तृणमूल के लोगों ने तलवार और बांस से हमला किया जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग क्षेत्र में रविवार को एक स्थानीय भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है जिसे तृणमूल ने नकार दिया है।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग क्षेत्र में रविवार को एक स्थानीय भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है जिसे तृणमूल ने नकार दिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि हत्या के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा के स्थानीय नेता शेख आमिर खान पर कथित रूप से तृणमूल के लोगों ने तलवार और बांस से हमला किया जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि भाजपा और तृणमूल में रस्साकशी चल रही थी और पिछले कुछ दिनों में झड़प की घटनाएं हुई थी।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा, “यहां कानून का कोई राज नहीं है। हत्या के पीछे तृणमूल का हाथ है। जहां उन्हें मारा गया वह स्थान एसडीपीओ से कार्यालय से बहुत दूर नहीं था।” हुगली जिले के एक तृणमूल नेता ने आरोपों को निराधार बताया है।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के समय से ही भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल के लोगों पर हमला कर रहे हैं। भाजपा ने राजमार्ग जाम कर हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। 

टॅग्स :हत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट