भाजपा नेताओं ने महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 6, 2018 07:10 PM2018-05-06T19:10:16+5:302018-05-06T19:10:16+5:30

राजा राम मध्य प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकारी समिति का सदस्य है और आष्ठा में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का संचालक है।

BJP leaders raped woman, madhya pradesh bjp | भाजपा नेताओं ने महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

भाजपा नेताओं ने महिला को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

सीहोर (मध्य प्रदेश), 6 मई: जिले में 28 वर्षीय एक महिला को भाजपा के दो स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा कथित रूप से हवस का शिकार बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को आज गिरफ्तार भी कर लिया गया ।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) जी पी अग्रवाल ने बताया, ‘‘28 वर्षीय महिला से बलात्कार के मामले में भाजपा के स्थानीय नेता राजा राम (35) को आज गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, राजा राम के दोस्त मुकेश ठाकुर (32) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’ अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता ने कल अपनी शिकायत में कहा कि राजा राम उसका पिछले दो साल से यौन शोषण कर रहा था, जबकि ठाकुर ने उसके साथ करीब सात-आठ उसे हवस का शिकार बनाया।

ठाकुर स्थानीय भाजपा सांसद मनोहर ऊंटवाल का प्रतिनिधि है।

अग्रवाल ने बताया कि राजा राम मध्य प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकारी समिति का सदस्य है और आष्ठा में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का संचालक है। उसने आष्ठा निवासी इस महिला को अप्रैल 2016 में अपने केंद्र पर नौकरी पर रखा था। (जरूर पढ़ेंः PM मोदी की मुस्लिम फैन ने बनाई पार्टी, 224 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, सलमान खान के दोनों भाई करते हैं प्रचार)

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि राजा राम बहला-फुसलाकर एवं शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब वह उसके चंगुल में फंस गई, तो इसके बाद राजा राम ने अपने दोस्त मुकेश ठाकुर के साथ भी डरा धमका कर यौन शोषण के लिए उसे विवश कर दिया।

अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। (जरूर पढ़ेंः कर्नाटक: PM मोदी का इससे बड़ा फैन ना देखा होगा, 15 घंटे दर्द सहता रहा पर मुंह से नहीं निकली आह)

इसी बीच, सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि पार्टी ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है । रिपोर्ट आने के बाद हम उचित कार्रवाई करेंगे।

Web Title: BJP leaders raped woman, madhya pradesh bjp

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे