लाइव न्यूज़ :

अरबपति बसपा नेता दीपक भारद्वाज हत्या मामला: 6 आरोपियों समेत बेटा नितेश बरी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 11, 2019 11:34 IST

दीपक भारद्वाज बसपा के अरबपति नेता माने जाते थे। 2009 के आम चुनाव में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और उस समय चुनाव में वब सबसे अमीर उम्मीदवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देनितेश भारद्वाज पर आरोप लगा था कि वह पिता की हत्या के मास्टरमाइंड थे। उन्हें 2013 में गिरफ्तार किया गया था। नितेश पर आरोप लगा था कि वह जवान महिला से पिता के संबंध रखने पर नाराज थे और उन्हें परिवार का धन खो देने का डर था। 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दीपक भारद्वाज की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनके बेटे नितेश को अदालत ने बरी कर दिया है। टीओआई की खबर के मुताबिक साथ ही अदालत ने मामले के अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया है। एक आरोपी प्रदीप कुमार की कोर्ट कार्रवाई के दौरान मौत हो चुकी है। 

दीपक भारद्वाज बसपा के अरबपति नेता माने जाते थे। 2009 के आम चुनाव में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे और उस समय चुनाव में वब सबसे अमीर उम्मीदवार थे। 2013 में दीपक भारद्वाज की हत्या कर दी गई थी। 

नितेश भारद्वाज पर आरोप लगा था कि वह पिता की हत्या के मास्टरमाइंड थे। उन्हें 2013 में गिरफ्तार किया गया था। 

नितेश पर आरोप लगा था कि वह जवान महिला से पिता के संबंध रखने पर नाराज थे और उन्हें परिवार का धन खो देने का डर था। 

पुलिस के मुताबिक, नितेश ने बलजीत नाम के शख्स से पिता के मामले में बात की। बलजीत ने धन के लिए पिता को मार डालने की बात कही थी। कहा जाता है कि हत्या को अंजाम देने के लिए पहले से 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। रुपयों के बदले बलजीत ने प्रतिभानंद को काम सौंपा। 

प्रतिभानंद ने अपने गुर्गे और ड्राइवर पुरुषोत्तम राणा उर्फ मोनू को हत्या करने के लिए कहा। राणा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। आखिर दो असफल कोशिशों के बाद कातिलों ने दीपक भारद्वाज की हत्या कर दी। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने नितेश भारद्वाज के अलावा अन्य आरोपियों बलजीत सिंह, राकेश, पुरुषोत्तम राणा, सुनील सिंह उर्फ सुनील मान, अमित मान, मचिंदरनाथ नामदेव उर्फ स्वामी प्रतिभानंद और रमेश कुमारी को बरी कर दिया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए