लाइव न्यूज़ :

अम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 12:00 IST

बिजनौरः अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर जंगल में बुजुर्ग महिला कश्मीरी देवी (70) का शव मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया। महिला को धामपुर से मोटरसाइकिल से जंगल में लाकर पत्थर से हत्या की और मोबाइल व दो हजार रुपए लूट लिए।जीशान ने तमंचे से गोली चलाई, पुलिस की जवाबी गोलीबारी में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

बिजनौरः बिजनौर जिले में एक युवक ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग महिला को अपनी मोटरसाइकिल से उसके गंतव्य तक छोड़ने का भरोसा देकर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और दो हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस पर गोली चला दी: जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली लगने से वह घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर जंगल में बुजुर्ग महिला कश्मीरी देवी (70) का शव मिला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया। श्रीवास्तव के अनुसार जीशान ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को धामपुर से मोटरसाइकिल से जंगल में लाकर पत्थर से हत्या की और मोबाइल व दो हजार रुपए लूट लिए।

उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत के दौरान जीशान ने तमंचे से गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याCrime Branchक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण