लाइव न्यूज़ :

Bihar Viral Video: पहले की पिटाई, फिर थूक चाटने के लिए किया मजबूर; मुजफ्फरपुर मनावता शर्मसार

By अंजली चौहान | Updated: December 22, 2024 12:37 IST

Bihar Viral Video:पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर आठ लड़कों को आरोपी बनाया है और उनकी जांच शुरू कर दी है.

Open in App

Bihar Viral Video:सोशल मीडिया पर बिहार के मुजफ्फरपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान कर देने वाली घटना के वीडियो में एक छात्र की अन्य छात्र बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र के एमएसकेबी स्कूल मैदान में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में तीन से चार लड़के एक लड़के को बेल्ट और डंडों के साथ घूंसे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वे उसे कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के परिजनों ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

परिजनों का आरोप है कि पिटाई से पहले लड़के को जमीन पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद मारपीट का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने शहर के बनारस बैंक चौक इलाके के तीन नामजद और पांच अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर आठ लड़कों को आरोपी बनाया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित की मां फरजाना ने बताया कि 16 दिसंबर को उसका बेटा एमएसकेबी कॉलेज के पास घर के काम से गया था। घर लौटते समय सभी आरोपी हमलावरों ने उसे घसीटकर पीटा। मां ने आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान उसके बेटे से जबरन उठक-बैठक कराई गई और फिर उसे जमीन पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपने बेटे को घरेलू सामान खरीदने के लिए दो हजार रुपये दिए थे, जो मारपीट के दौरान चोरी हो गए।

पुलिस के अनुसार पीड़ित ने पहले तो घर पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी, बल्कि पूछताछ करने पर डरने की बात कही। मामले के संबंध में नगर थाना प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारBihar Policeवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो