लाइव न्यूज़ :

बिहार: मोकामा में हुए दो दलित युवकों की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलने गए तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2020 18:08 IST

मोकामा में हुए इस घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर रखते हुए आरोपितों की तलाश में जुटी है.

Open in App
ठळक मुद्देबताया गया है कि मृतक दोनों युवक शुक्रवार की शाम क्रिकेट खेलकर घर आए थे.फिर शौच के लिए खेत गये थे. उसके बाद से ही दोनों संदिग्ध स्थिति में गायब हो गये.

पटना: बिहार में हो रही हत्याओ के बहाने महागठबंधन के घटक दलो के बीच भी सियासत शुरू हो गई है. गोपालगंज में तिहरे हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को तेजस्वी यादव का गोपाल गंज दौरा भले रद्द हो गया हो, लेकिन उनका अभियान जारी है. यही वजह है कि तेजस्वी यादव शनिवार को नौबतपुर पंचायत कर्मी भोलापासवान के परिजनो से मिले जिनकी हत्या बुधबार को कर दी गई थी. वहीं, आज नेता विरोधी दल ने मोकामा के रामनगर जाकर पीडित दलित परिवार से मुलाकात की. 

पटना जिले के घोसवरी प्रखंड में रामनगर मुसहरी निवासी देवव्रत मांझी और सोल्जर मांझी की 29 मई को हत्या कर दी गई थी. मृतकों के परिजनों से मिलने नेता प्रतिपक्ष के तेजस्वी यादव आज मोकामा पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने युवकों की हुई निर्मम हत्या को लेकर नीतीश सरकार  जमकर हमला बोला. मोकामा टाल क्षेत्र के राम नगर पहुंचे तेजस्वी यादव ने इस हत्या के बहाने नीतीश कुमार पर बिहार में अपराधियों को घटना को अंजाम देने के लिए कोरोना काल में विशेष पास देने का आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में अपराधियों का बोलबाला है.

उन्होंने दो दलित युवकों की हत्या की तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि गोपालगंज से लेकर राम नगर तक अपराधियों ने कोहराम मचा रखा है. पूरे सूबे में अपराधियों का राज स्थापित हो गया है. सुशासन बाबू आखिर अपराधियों की नकेल कसने में मात क्यों खा रहे हैं? इसके पूर्व पटना से कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम नगर पहुंचे तेजस्वी यादव ने पीडित परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. तकरीबन 15 मिनट तक परिजनों को ढांढस देने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रतिपक्ष के नेता ने सूबे में हो रही हिंसक वारदातों को लेकर नीतीश कुमार पर खूब तंज कसा और सुशासन की भी खिल्ली उडाई.

यहां बता दें कि पटना से सटे घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप टाल इलाके में महादलित समुदाय के दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद आरोपितों ने दोनों का शव फेंक दिया था. मृतकों की पहचान सोल्जर कुमार (18) पिता गणेश मांझी और देवब्रत कुमार उर्फ गोलू (17) पिता संजय मांझी के रूप में हुई है. दोनों युवक घोसवरी के रामनगर के रहने वाले थे. वारदात के पीछे मारे गये युवकों की लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कुछ लोगों से हुये विवाद को अहम कारण माना जा रहा है.

तनाव को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर रखते हुए आरोपितों की तलाश में जुटी है. बताया गया है कि मृतक दोनों युवक शुक्रवार की शाम क्रिकेट खेलकर घर आए थे. फिर शौच के लिए खेत गये थे. उसके बाद से ही दोनों संदिग्ग्ध स्थिति में गायब हो गये. रातभर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पूरी रात दोनों का पता नहीं चला. शनिवार सुबह कुछ लोगों ने मधवा टाल के गड्ढे में दोनों युवकों का शव देखा. दोनों की नृशंस हत्या की गई थी. उनके शरीर पर गम्भीर चोट के निशान थे.

घटनास्थल पर मौजूद लोग पिटाई के बाद दोनों की गला घोंटकर मारने की आशंका व्यक्त कर रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले मृतक युवकों द्वारा घर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था. ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि जिन लोगों ने सबक सिखाने की चेतावनी दी थी, उन लोगों ने ही दोनों की हत्या की. घटना की सूचना पर पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा, ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा, एएसपी बाढ अंबरीश राहुल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की है. ईलाके में तानवपूर्ण स्थिती बनी हुई है. पुलिस हालात पर नजर बनाये हुए है.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला