लाइव न्यूज़ :

Bihar: आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रिपल मर्डर, युवक ने पिता-पुत्री को मारी गोली; फिर खुद को किया शूट

By अंजली चौहान | Updated: March 26, 2025 07:25 IST

Bihar: आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के वरिष्ठ कमांडेंट प्रकाश पांडा ने बताया कि घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई और पुलिस ने घटनास्थल से तीन शव बरामद किए हैं।

Open in App

Bihar: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 और 4 के बीच ओवरब्रिज पर एक युवक ने लड़की और उसके पिता को गोली मार दी जिसके बाद उसने खुदको भी गोली मार कर अपनी जान ले ली। 

इस दौरान स्टेशन पर हड़कंप मच गया। चारों तरफ यात्री दहशत में आ गए। एएसपी परिचय कुमार ने मीडिया को बताया, "आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 और 4 के बीच ओवरब्रिज पर गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।" उन्होंने कहा, "प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, 23-24 साल के एक व्यक्ति ने 16-17 साल की लड़की और उसके पिता को गोली मारी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली... उचित जांच की जाएगी।"

आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के वरिष्ठ कमांडेंट प्रकाश पांडा ने कहा कि घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई। उन्होंने कहा, "शुरुआती जानकारी के अनुसार...प्रेम प्रसंग का संदेह है; बाकी सब कुछ मौके पर पहुंचने के बाद ही पता चलेगा। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले दूसरे व्यक्ति की हत्या की, उसके बाद उस व्यक्ति की बेटी की भी हत्या की।"

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है। वहीं, तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइमहत्याबिहार समाचारBihar news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो