लाइव न्यूज़ :

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद साह के बेटे की 'दबंगई', क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर दनादन दागी गोली, आक्रोशित भीड़ ने पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2022 18:48 IST

ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री के बेटे और भतीजे ने कई राउंड फायरिंग भी की है. स्थानीय लोगों ने मंत्री के बेटे और भतीजे के पास से कई असलहे बरामद किए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट में मंत्री नारायण प्रसाद के भाई हरेंद्र प्रसाद, पुत्र बब्लू कुमार समेत पांच लोग घायल हैं. गाड़ी से मंत्री का बेटा आया था उस पर मंत्री, बिहार सरकार का बोर्ड लगा हुआ है.इस मामले मंत्री ने कहा है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे.

पटनाः कहावत है कि "सैंया भये कोतवाल तो अब डर काहे का." इसी को चरितार्थ करते हुए बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता नारायण प्रसाद साह के पुत्र ने दबंगई दिखाते हुए फायरिंग कर दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया हरदिया गांव का है.

 

इसी गांव में मंत्री नारायण प्रसाद साह का घर हैं.  प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री जी के बगीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे. ऐसे में मंत्री जी के पुत्र एवं कर्मी बच्चों को खेलने से मना करने गए थे. लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा की गुस्से में आकर मंत्री जी के पुत्र ने बन्दूक निकाली और फायरिंग कर दी. फायरिंग में कई बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

बगीचे में खेल रहे बच्चों को पीटकर अधमरा कर दिया गया. इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, वे भडक गए. इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर मंत्री जी के पुत्र और उनके कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री के बेटे और भतीजे ने कई राउंड फायरिंग भी की है. स्थानीय लोगों ने मंत्री के बेटे और भतीजे के पास से कई असलहे बरामद किए हैं.

वहीं, मारपीट में मंत्री नारायण प्रसाद के भाई हरेंद्र प्रसाद, पुत्र बब्लू कुमार समेत पांच लोग घायल हैं. घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में तीन थानों की पुलिस कैंप कर रही है. अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. बताया जाता है कि मंत्री जी के बेटे की दबंगई से ग्रामीणों का गुस्सा इतना भड़क गया कि पिटाई के बाद मंत्री जी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी.

मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची है और मामले की पड़ताल कर रही है. जिस गाड़ी से मंत्री का बेटा आया था उस पर मंत्री, बिहार सरकार का बोर्ड लगा हुआ है. वहीं, स्थानीय पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है. जबकि मारपीट और गाड़ी से हथियार बरामद होने की बात की पुष्टि की है. वहीं इस मामले मंत्री ने कहा है कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे.

उसे हटाने पर लोगों ने विरोध किया है. मारपीट और फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है. एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने भी फायरिंग की घटना से इंकार किया है. उनका कहना है कि मारपीट व पत्थरबाजी हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, मंत्री के पुत्र बब्लू कुमार ने बताया कि गांव के समीप बागीचा का अतिक्रमण कुछ लोग कर रहे थे.

जिसको रोकने के लिए वे पहुंचे थे तो मारपीट कर मंत्री के भाई हरेंद्र प्रसाद, मंत्री के पुत्र बब्लू कुमार, मैनेजर विजय साह, चालक मनोज पांडेय और संजय साह को घायल कर दिया. अतिक्रमणकारियों ने मंत्री की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है और लाइसेंसी राइफल छीन ली है. वहीं, जिस लड़के को चोट लगी है, उसकी मां का कहना है कि मेरा बेटा कुछ लोगों के साथ वहां क्रिकेट खेल रहा था.

मेरा बगीचा भी वहीं है. जब मंत्री के बेटे बबलू साह को इसकी जानकारी मिली तो वह हथियार लेकर कुछ लोगों के साथ वहां गाड़ी से पहुंचा और मारपीट करने लगा. वहां और भी लड़कों के घर वाले थे ,वहां जो बीच बचाव करने लगे. महिला ने बताया कि उसका बेटा किनारे खड़ा था फिर भी उसको मारा गया. यह मंत्री के बेटे की गुंडई है. बहरहाल, गांव में तनाव की स्थिति है और मुफस्सिल, नौतन एवं जगदीशपुर थाने की पुलिस कैंप कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट