लाइव न्यूज़ :

बिहार सृजन घोटाला केसः हाईकोर्ट ने सीबीआई को एसआईटी बनाने का निर्देश दिया, तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2022 16:22 IST

Bihar srajan Scam Case: हाईकोर्ट ने सीबीआई को पहले ही नोटिस जारी किया था. बिहार सरकार ने सृजन घोटाले में गबन की गयी राशि को लौटाने के लिए बैंकों को नोटिस जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देअधिवक्ता पी के शाही ने कहा कि राज्य सरकार को बैंकों से धनराशि वसूलने का कोई अधिकार नहीं है.  सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से इस मामले की सुनवाई होगी.कोर्ट ने इस मामले में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की.

पटनाः पटना हाईकोर्ट ने चर्चित सृजन घोटाला मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई निदेशक को एसआईटी का गठन कर मामलें की जांच में तेजी लाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने सीबीआई को सृजन मामले में अब तक हुई जांच पर तीन सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

 

यह मामला बैंकों से बसूली का है. बिहार सरकार ने सृजन घोटाला मामले में बैंकों से गबन की गई धनराशि के वसूली के लिए नोटिस जारी किया था. बैंकों की ओर से उपस्थित वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने कहा कि राज्य सरकार को बैंकों से धनराशि वसूलने का कोई अधिकार नहीं है. हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को पहले ही नोटिस जारी किया था.

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई के निदेशक से ये आग्रह किया जाता है कि वे अपने स्तर से इस मामले की निगरानी करें. सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से इस मामले की सुनवाई होगी.

बिहार सरकार ने सृजन घोटाले में गबन की गयी राशि को लौटाने के लिए बैंकों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पूर्व की सुनवाई में ही सीबीआई को प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन उसकी ओर से कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने इस मामले में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की.

इस घोटाला में क्या गड़बड़ी हुई, इसमें किनकी भूमिका क्या थी, बैंक का पैसा सृजन नामक संस्था को कैसे मिली? आखिरकार सरकार के सैकडों करोड रूपये सृजन नाम की संस्था के पास कैसे पहुंच गये? जिस पैसे को बैंक में जमा होना था वह गायब कैसे हो गया? कोर्ट ने सारे तथ्यों को जानने के बाद कहा कि मामला गंभीर है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम