लाइव न्यूज़ :

बिहार: स्कूल में छह वर्षीय छात्र का शव बरामद, परिजनों ने स्‍कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2018 13:54 IST

परिजनों और स्‍थानीय लोगों ने स्‍कूल प्रबंधन पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए सडक जाम कर दिया है। घटना के पीछे के कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है। 

Open in App

पटना, 9 जुलाई: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा स्थित एक निजी आवासीय स्कूल शेफाली इंटरनेशनल स्कूल से सोमवार को सुबह छह वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और स्‍थानीय लोगों ने स्‍कूल प्रबंधन पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए सडक जाम कर दिया है। घटना के पीछे के कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है। 

उधर, स्‍कूल के छात्रावास कर वार्डेन ने कहा है कि स्‍कूल भवन में बुरी आत्‍माओं का डेरा है। जानकारी के अनुसार पटना के फतुहा देवी चक स्थित एक निजी स्‍कूल के छात्रावास में छह वर्षीय बालक अभिमन्‍यु की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छात्र के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे उसकी हत्‍या की आशंका व्‍यक्‍त की गई है। परिजनों ने स्कूल संचालक पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।  इस बीच पुलिस ने स्‍कूल छात्रावास की वार्डेन व एक अन्‍य शिक्षक को हिरासत में लिया है।  

वार्डेन ने हत्‍या से इनकार करते हुए अजीबोगरीब बयान दिया है। वार्डेन के अनुसार स्‍कूल भवन में बुरी आत्‍माओं का वास है।  अपनी बात के समर्थन में उन्‍होंने बीते दिनों एक और महिला की संदिग्‍ध मौत का हवाला दिया। वहीं, घटना की सूचना पा कर स्कूल पहुंचे परिजनों ने जम कर हंगामा किया।  परिजनों ने हंगामा करते हुए स्कूल में भी तोड-फोड की गई।  देखते ही देखते स्कूल परिसर में बडी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। मृत छात्र फतुहा के रसलपुर गांव का निवासी था।  जो स्कूल के हॉस्टल में ही रह कर पढाई करता था। अभिमन्यु एलकेजी का छात्र था। छात्र के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।  

मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव बरकरार है। घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैं। बहरहाल, बच्‍चे की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें हवा में हैं।  इस बीच पुलिस अनुसंधान जारी है। 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा