लाइव न्यूज़ :

सीवान में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2021 14:19 IST

बिहार में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र का मामला है. घटना बेलौर और बेलौरी दो अलग-अलग गांवों के लोगों की जान गई है.

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इसके बाद ही उनके मौत की असली सच्चाई सामने आ सकेगी.मृतकों के परिजनों का कहना है कि ये चारों लोग शराब पीने के आदी थे.गांव में शराब बिकती है और आसानी से उपलब्‍ध है.

पटनाः बिहार में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई. जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत की घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

कहा जा रहा है कि देर रात से तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह तक चारों लोगों की जान चली गई. घटना बेलौर और बेलौरी दो अलग-अलग गांवों के लोगों की जान गई है. हालांकि, जिले के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय का कहना है कि चारों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इसके बाद ही उनके मौत की असली सच्चाई सामने आ सकेगी.

वैसे मृतकों के परिजनों का कहना है कि ये चारों लोग शराब पीने के आदी थे. गांव में शराब बिकती है और आसानी से उपलब्‍ध है. परिजनों ने साफ तौर पर कहा कि रविवार की रात ये लोग शराब पीने गए थे. इसके बाद ही इनकी मौत हुई है. आशंका यह जताई जा रही है कि शराब जहरीली हो गई थी.

वहीं, एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि अगल-बगल के तीन थानों की पुलिस सर्च अभियान चला रही है. इस घटना के बारे में हम विस्‍तृत जानकारी जुटा रहे हैं. मृतकों की पहचान शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखहरण राम हैं. चारों की मौत के बाद दोनों गांव में दहशत का माहौल है.

वहीं, इस बात की भी चर्चा चल रही है कि चारों लोग पंचायत चुनाव जीतने वाले एक प्रत्‍याशी का भोज खाकर बीमार पडे. हालांकि, खुद मृतकों के पतिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि घटना का पंचायत चुनाव से कोई ताल्‍लुक नहीं है. घटना के बाद परिजन चारों का शव लेकर दाह संस्कार करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सामाजिक कार्यकताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.

उन्होंने एसपी को घटना से अवगत कराया क्योंकि गुठनी पुलिस मामले को रफा-दफा करने के मूड में थी. चारों की मौत के बाद प्रशासन की टीम भी हरकत में आ गई है. एक मेडिकल टीम का गठन सीएस यदुवंश शर्मा के नेतृत्व में किया गया है, जो गांव में पहुंच कर लोगों की जांच भी कर रही है. अगर शराब का मामला सामने आता है तो निश्चित तौर पर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली