लाइव न्यूज़ :

बिहार में मॉब लिंचिंग: प्रेमिका से मिलने गया था शख्स, लड़की के परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2020 16:58 IST

बिहार के मॉब लिंचिंग की ये घटना शेखपुरा जिले के मेहुश थाना में हुआ. 25 वर्षीय हीरा सिंह अपनी प्रेमिका से जब मिलने गया तो लड़की के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस दौरान युवक का एक दोस्त भी जख्मी हो गया लेकिन उसकी जान बच गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के भाई व नवादा के कोचगांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने मेहुश थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.लड़की के परिजनों ने ईट पत्थर और लाठी से कुचल कर घटना को अंजाम दिया है.

शेखपुरा:बिहार के शेखपुरा जिले के मेहुश थाना अंतर्गत माफो गांव में मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी अपने दोस्त के साथ गया था. इस दौरान प्रेमिका के घरवालों ने देख लिया. इस दौरान उसके दोस्त की भी पिटाई की, लेकिन वह किसी तरह से भाग गया. घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

लड़का का दूसरा साथी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नवादा जिले के कोचगांव निवासी स्वर्गीय लखन सिंह के पुत्र 25 वर्षीय हीरा सिंह बतया जा रहा है. जबकि उसका दूसरा साथी जान बचाकर भागने में सफल हो गया. मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का केस दर्ज कराया है. मेहुश पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना में जान बचाकर भागने वाले साथी कोचगांव के स्वर्गीय रणधीर सिंह के पुत्र अविनाश कुमार को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है. 

प्रेमिका से मिलने के लिए मृतक जाता था अपने रिश्तेदार के घर 

इस घटना के बाद मृतक के भाई व नवादा के कोचगांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने मेहुश थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि मृतक हीरा का माफो गांव की लड़की के कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका से मिलने के लिए वह माफो गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर बार-बार जाता था. घटना के दिन भी वह प्रेमिका से मिल रहा था, लेकिन उसके परिजनों ने देखा तो धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. 

दर्ज प्राथमिकी में माफो गांव निवासी नवीन शर्मा, लाली कुमार उर्फ लाल सिंह, किट्टू कुमार, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंह का बड़ा पुत्र एवं कैथवा गांव के रणधीर सिंह समेत अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मेहुश थानाध्यक्ष लीलाधर झा ने बताया कि हत्या से जुड़ा यह मामला प्रेम प्रसंग का है. घटना के दौरान परिवार के लोगों ने ईट पत्थर और लाठी से कुचल कर घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है.

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंगबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?