लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुजफ्फपुर के गर्ल हॉस्टल में यौन शोषण का भंडाफोड़, 3 नाबालिग छात्राएं गर्भवती

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 9, 2018 11:41 IST

Muzaffapur Girls Hostel Case:हॉस्टल की 44 में से तीन नाबालिग लड़कियों गर्भवती हैं। पुलिस को एक मूंछ वाले अंकल और एक आंटी की तलाश है।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 9 जूनः बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गर्ल हॉस्टल में छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। 'टाटा इंस्टीट्यूट, कोशिश' के एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि हॉस्टल की 44 में से तीन नाबालिग लड़कियों गर्भवती हैं। इंस्टीट्यूट के सर्वे के बिनाह पर दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हॉस्टल में दबिश दी। वहां छात्राओं ने एक मूंछ वाले अंकल और एक आंटी का जिक्र किया। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

नेताओं और अ‌धिकारियों को सप्लाई होती थीं लड़कियों

इसी महीने मुजफ्फरपुर के ही सरकारी बालिका गृह की लड़कियों के यौन शोषण का भंडाफोड़ हुआ था।  'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस' की रिपोर्ट पर ही सरकारी बालिका गृह की लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों के घर भेजे जाने की खबर सामने आई थी।

एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 और 120 बी के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंच कर धर-पकड़ शुरू कर पाती, किसी ने पुलिस के बीच से ही आरोपियों को इसकी सूचना दे दी। बालिका गृह का संचालन करने वाली संस्था के लोग फरार हैं। मामले के खुलासे के बाद जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।

इंदिरा गांधी की गाड़ी क्रेन से उठवाने का किस्सा सुनाकर मशहूर हुईं किरण बेदी, बाद में निकला झूठ 

हालांकि बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों को वहां से हटा दिया गया था। एएनआई की खबर के मुताबिक सभी लड़कियों पटना और मुधबनी स्थित सुधारगृहों में भेज दिया गया था।। 

एएनआई के अनुसार इस बालिका गृह का संचालन 'सेवा संकल्प एवं विकास समिति' नाम का एनजीओ कर रहा था। लेकिन यहां रहने वाली लड़कियों से गलत धंधा करवाया जा रहा था। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की ऑडिट रिपोर्ट के पेज नंबर 52 पर इस एनजीओ के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। इसमें ऐसी आशंका व्यक्त की गई थी लड़कियों को यौन धंधे में ढकेला जा रहा है। इसमें खासकर नेताओं और बड़े अधिकारियों के लिप्त होने की भी आशंका है।

फिलहाल इंस्टीट्यूट ने अपनी सोशल संस्‍थाओं ऑडिट रिपोर्ट 'समाज कल्याण विभाग' पटना के निदेशक को सौंप दी है। इससे कई और खुलासे होने के आसार हैं।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह