लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालक सहित तीन अरेस्ट, दो महिलाएं गिरफ्तार, वीवीआईपी कॉलोनी में चल रहा था...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2021 14:39 IST

बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस की रेड में सेक्स रैकेट का संचालक बबलू साह उर्फ अनिल साह गिरफ्तार हो गया है.

Open in App
ठळक मुद्देग्राहकों सुरखीकल के राजेश कुमार और भीखनपुर गुमटी नंबर दो के मो. शहंशाह कुरैसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.राजेश की तिलकामांझी में मिठाई दुकान होने की सूचना है. जबकि शहंशाह मीट कारोबारी बताया जा रहा है. एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के नवाबबाग कॉलोनी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है.

पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट के संचालक बबलू शाह उर्फ अनिल शाह के साथ-साथ दो ग्राहकों और दो कॉलगर्ल्स को हिरासत में लिया है. पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का संचालक बबलू साह उर्फ अनिल साह के अलावा दो ग्राहकों सुरखीकल के राजेश कुमार और भीखनपुर गुमटी नंबर दो के मो. शहंशाह कुरैसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

राजेश की तिलकामांझी में मिठाई दुकान होने की सूचना है. जबकि शहंशाह मीट कारोबारी बताया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि एसएसपी निताशा गुडिया को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने एएसपी सिटी पूरण झा को छापेमारी के लिए भेजा.

एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की

एएसपी सिटी पूरन झा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की. इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद एसएसपी ने नेटवर्क को और खंगालने का दावा किया है. बताया जाता है कि शहंशाह मीट कारोबारी है. सेक्स रैकट संचालक और ग्राहकों के साथ हिरासत में ली गई एक युवती कटिहार जिले की रहने वाली है. जबकि दूसरी कोलकाता के सोनागाछी की है.

एक युवती चार दिन से यहां थी, जबकि दूसरी मंगलवार को ही भागलपुर आई थी. पुलिस ने छापेमारी के बाद सेक्स रैकेट के संचालक को हिरासत में लिया है उसने 9 हजार में 3 कमरे का या फ्लैट किराए पर ले रखा था. जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था, उसके मालिक के बाहर रहते हैं. इसी का फायदा उठाकर संचालक ने यहां से सेक्स रैकेट ऑपरेट किया.

नवाब बाग कॉलोनी बेहद पॉश इलाका है

यहां बता दें कि नवाब बाग कॉलोनी बेहद पॉश इलाका है और इस इलाके में कई वीआईपी लोग रहते हैं. एक वीआईपी कॉलोनी में सेक्स रैकेट की बात सुनने के बाद सभी अचरज में हैं. बताया जाता है कि पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि सेक्स रैकेट संचालक बबलू साह के साथ एक महिला भी शामिल है, जो बाहर की लड़कियों से बात करती है और यहां आने के लिए उन्हें तैयार करती है. पुलिस उस महिला की भी तलाश कर रही है. बबलू साह शहर के विभिन्न इलाकों में सेक्स रैकेट चलाते हुए पहले भी पकड़ा गया है. 

बताया जाता है कि इशाकचक और जोगसर में भी सेक्स रैकेट के खुलासे में उसका नाम आया था. वह बंगाल और दूसरे जिलों से एक लड़की को एक बार में 10 दिन के कांट्रैक्ट पर लाता है. पिछली बार पकड़ी गई लड़की ने बताया था कि उन्हें 10 दिन का 20 हजार मिलता है और वे वापस चली जाती हैं और फिर बुलाने पर आती हैं.

युवती और महिला को प्रत्येक दिन पांच सौ रुपये के हिसाब से रख रहा था

इस बार पकडे़ जाने पर बबलू साह ने पुलिस को बताया कि युवती और महिला को प्रत्येक दिन पांच सौ रुपये के हिसाब से रख रहा था. ग्राहक से एक दिन का एक हजार तक लेने की बात उसने कही है. एएसपी सिटी पूरण झा ने बताया कि बबलू पहले भी ऐसे कांड में शामिल रहा है, इसलिए अब उसके जमानत को रद्द करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जायेगी. 

वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर भागलपुर की एसएसपी निताशा गुडिया ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. एएसपी सिटी को छापेमारी के लिए भेजा तो वे सभी पकडे़ गये. इतने व्यस्त इलाके में सेक्स रैकेट कैसे चल रहा था, इसमें किनकी संलिप्तता है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

टॅग्स :बिहारपटनासेक्स रैकेटक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए