लाइव न्यूज़ :

बिहारः गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, बरामद हुए कंडोम, दवाएं और लड़कियां

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2018 19:56 IST

रेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों से उपयोग में लाई गई कंडोम, कंडोम का सील पैकेट, प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवन 144 टैबलेट और 21 बोतल अलकोडिंन कफ सिरप बरामद किया गया।

Open in App

पटना, 5 जुलाईः बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाने की पुलिस ने एक यात्री रेस्ट हाउस में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड करते हुए संचालक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं एवं चार पुरुष शामिल हैं। रेस्ट हाउस से कंडोम एवं प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गेस्ट हाउस को सील करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरभंगा के सदर थाना के थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनकी पहचान समस्तीपुर के खानपुर निवासी राजाराम महतो का पुत्र अमरेश कुमार, मधुबनी जिले के लदनिया थाने के सिद्धकला निवासी बिजेंद्र लाल का पुत्र मनीष कुमार, दरभंगा के बहेडी थाने के बैजनाथ यादव का पुत्र हरि प्रसाद यादव एवं यात्री निवास संचालक कबीरचक निवासी जीतन रजक का पुत्र विनोद रजक के रूप में हुई है। जबकि धंधे में संलिप्त तीनों महिलाएं मधुबनी जिले की है।

रेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों से उपयोग में लाई गई कंडोम, कंडोम का सील पैकेट, प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवन 144 टैबलेट और 21 बोतल अलकोडिंन कफ सिरप बरामद किया गया। बताया जाता है कि सदर थाना प्रभारी राजन कुमार आज टीम के साथ शहर के म्यूजियम गुमटी से पूरब स्थित यात्री रेस्ट हाउस से गुजर रहे थे। तभी ऊपरी मंजिल से कुछ लोग संदिग्धावस्था में ताक-झांक कर रहे थे। पुलिस बल को देखते ही छत की ओर भागने लगे। संदेह गहराने पर रेस्ट हाउस की तलाशी ली गई तो सभी अलग-अलग कमरे से आपत्तिजनक अवस्था में पकडे गए।

यह भी पढ़ेंः- दूल्हे ने डांसर के साथ की अश्लील हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, फिर हुई जमकर मारपीट

पूछताछ में सभी अपने को एक-दूसरे को निकट संबंधी बताते हुए पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन, जल्द ही हकीकत सामने आ गई। गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि धंधे की सरगना उन्हें यहां लेकर आई। इसके बाद ग्राहकों संग कमरे तक गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को इसी गेस्ट हाउस में चल रहे गैर लाइसेंसी दवा दुकान को सील करते हुए कबीरचक निवासी व्यवसायी राजकुमार महतो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला