दूल्हे ने डांसर के साथ की अश्लील हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, फिर हुई जमकर मारपीट
By एस पी सिन्हा | Published: July 5, 2018 07:29 PM2018-07-05T19:29:05+5:302018-07-05T19:38:25+5:30
पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, रंका सामुदायिक केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट में दुल्हन के पिता और भाई के साथ-साथ दूल्हा के भाई को भी चोट आई है।
रांची, 5 जुलाई। झारखंड के गढवा जिले में बैंड, बाजा और बारात लेकर बडे अरमान से शादी करने गए दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल, शादी के जोश में दूल्हे राजा ने बंदूक की नोक पर नर्तकी (डांसर) से अश्लील हरकत कर डाली। ऐसे में दूल्हे के द्वारा डांसर से की गई अश्लील हरकत लड़की (दुल्हन) को इतना नागवार लगा कि उसने दुल्हन बनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे की पिटाई भी की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में इस कदर मारपीट हो गई कि शादी ही टल गई। मारपीट में महिला डांसर समेत बारात पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
दरअसल, ये घटना गढवा जिले के रंका थाना क्षेत्र के जोसोबार गांव की है। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण चौधरी के घर बुधवार को पलामू जिला के विश्रामपुर थाना के गौरा गांव से बारात आई थी। वहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था जिसमें कई महिला कलाकार डांस कर रही थीं।
यह भी पढ़ेंः- आंखों-देखीः बुराड़ी में 11 लोगों की 'सामूहिक आत्महत्या' पर मुझे भरोसा नहीं होता!
दूल्हा अनुज कुमार चौधरी अपने दोस्तों के साथ मंच पर चढ़कर नर्तकियों के साथ अश्लील डांस करने लगा। डांस, करते- करते वो यह भी भूल गया कि आज उसकी शादी है वह नर्तकियों के प्राइवेट पार्ट को भी छूने लगा।
यह देख गांवलावों ने उसे मनाने का भी प्रयास किया। इस दौरान दूल्हे ने अपने कमर से बंदूक निकालकर उनके ऊपर तान दिया। इसके बाद मंच रणक्षेत्र में बदल गया।
वहीं, लड़के की यह हरकत देख दुल्हन के रूप में सजी-धजी सत्यनारायण चौधरी की पुत्री ने शादी से इंकार कर दिया। उसने अपने घरवालों को दो टूक शब्दों में कहा इससे अच्छा मर जाना है।
ऐसे में गांववालों ने दूल्हे को पकड़कर दूसरे दिन पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, इस मामले पर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बंदूक बरामद कर दूल्हे से गहन पूछताछ की। उन्होंने एक नर्तकी को भी थाना बुलाकर मामले की हकीकत जानने का प्रयास किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, रंका सामुदायिक केंद्र में घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट में दुल्हन के पिता और भाई के साथ-साथ दूल्हा के भाई को भी चोट आई है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।