लाइव न्यूज़ :

बिहार: बिस्किट देने के बहाने सात साल की बच्ची से किया रेप, दबोचा गया आरोपी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2019 20:08 IST

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही विनय चौहान नामक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है.

Open in App

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही विनय चौहान नामक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि उक्त गांव की बच्ची गांव के बाहर खेल रही थी. खेलने के दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए बच्ची गांव के ही पूजा स्थल में छिप गई. वहां पहले से मौजूद विनय ने बच्ची को बिस्किट खाने के लिए 10 रुपये देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो घरवाले उसे ढूंढ़ने निकले तभी गांव के बाहर पूजा स्थल में दुष्कर्म करते देख लिया गया.

इस दौरान दुष्कर्मी भाग निकला. इस बात की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी गई. गांव में पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया. लेकिन, पीड़िता की मां ने किसी की नहीं सुनी और नारदीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ग्रामीण विनय को अभियुक्त बनाते हुए न्याय की गुहार लगाई.

मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण