लाइव न्यूज़ :

27 दिन से तलाश, 9 लोगों की जान लेने वाला आदमखोर बाघ का अंत, 15 शूटर्स और 150 पुलिस वालों ने महाजाल के साथ घेरकर मारी 4 गोलियां, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2022 17:11 IST

बिहारः आदमखोर बाघ को गन्ने के खेत को जाल लगाकर पूरी तरह घेर लिया गया था। बगहा के एसपी पुलिस के 150 जवानों के साथ पूरे इलाके को घेरे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के चितवन से 5 शूटर मौके पर पहुंचे।आदमखोर बाघ के दहशत से इलाके के लोग भयभीत थे।पुलिस-एसटीएफ और वन विभाग के भी 5-5 शूटर मौके पर मौजूद थे।

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आदमखोर बाघ का खात्मा हो गया है। गन्ने के खेत में घेर कर उसे शूट आउट कर दिया गया है। 15 शूटर्स और 150 पुलिस वालों ने महाजाल के साथ घेर लिया था। इस पूरे अभियान का नेतृत्व जिले के पुलिस कप्तान किरण कुमार यादव जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) के साथ कर रहे थे।

48 घंटे में ही बाघ ने 4 लोगों की जान ले ली थी। आज यानी शनिवार की सुबह ही मां और बेटी को बाघ ने मार डाला, जिसके बाद नेपाल से वीटीआर की टीम बुलाई गई। इससे पहले आदमखोर बाघ को गन्ने के खेत को जाल लगाकर पूरी तरह घेर लिया गया था। बगहा के एसपी पुलिस के 150 जवानों के साथ पूरे इलाके को घेरे हुए थे।

उधर, नेपाल के चितवन से 5 शूटर मौके पर पहुंचे। इधर, पुलिस-एसटीएफ और वन विभाग के भी 5-5 शूटर मौके पर मौजूद थे। यानि 15 प्रोफेशन शूटर्स के साथ पुलिस की पूरी फौज से हत्यारे(आदमखोर) बाघ को घेर लिया था। शूट-एट-साइट का आदेश जारी हो चुका था, देखते ही उसे मौके पर ढेर कर दिया गया।

बता दें कि आदमखोर बाघ ने अबतक कुल 9 लोगों को अपना शिकार बना लिया था। महीने भर से ज्यादा वक्त से इस आदमखोर बाघ के दहशत से इलाके के लोग भयभीत थे। पिछले 27 दिनों से ये आदमखोर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। आज शनिवार की सुबह उसने मां-बेटी को अपना शिकार बनाया। इससे पहले ये बाघ 7 लोगों की जान ले चुका था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली