लाइव न्यूज़ :

बिहार: सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2021 08:56 IST

बिहार के सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की हत्या उस समय कर दी गई जब वे अपने घर से बाहर निकल रहे थे। फिलहाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्यासासाराम के परसथुआ में आवास से बाहर निकलते समय संजीव मिश्रा को मारी गई गोलीपुलिस को किसी पुरानी रंजिश का शक, आगामी पंचायत चुनाव में उतरने का मन बना रहे थे संजीव मिश्रा

बिहार में हाल के दिनों में बढ़ते क्राइफ के ग्राफ का एक और नमूना सामने आया है। सासाराम में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

घटना शनिवार को उस समय हुई जब संजीव मिश्रा परसथुआ में अपने आवास से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ कर दी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद आननफानन में संजीव मिश्रा को अस्पाताल ले जाया गया। हालांकि, बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 

सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। संजीव मिश्रा के शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस फिलहाल इलाके में कैम्प कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार संजीव मिश्रा को चार गोली लगी थी। 

इस बीच घटना को लेकर संतोष मिश्रा ने दुख जताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में जब विधायक के परिवार के लोग सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी। उन्होंने कहा, 'इस विधानसभा क्षेत्र में लगातार मर्डर हो रहे हैं। लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं लेकिन सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है।'

पंचायत चुनाव में उतरने वाले थे संजीव मिश्रा

संजीव मिश्रा का राजनीति से करीबी से नाता रहा है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने चाचा संतोष मिश्रा के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार किया था। बताया जा जा रहा है कि संजीव अब खुद पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाना चाह रहे थे और इसकी जोर-शोर से चर्चा भी चल रही थी।

इस बीच पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। संजीव मिश्रा के परिवार के सदस्यों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम पर रोहतास एसपी आशीष भारती नजर रखे हुए हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांग्रेससासाराम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?