लाइव न्यूज़ :

सारण में अस्पताल कर्मचारी ने 6 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मां के साथ आई थी मासूम

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2021 20:02 IST

नगर थानाअध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आरोपी को छोड़ा और पुलिस को सौंप दिया। दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद महावीर नर्सिंग होम के कर्मचारी और प्रबंधक फरार हो गए हैं।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पटनाः बिहार के सारण जिले से एक शर्मसार करनेवाली घटना आई है, जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ महावीर अस्पताल के एक कर्मचारी ने आज सुबह दरिंदगी की है।

यह घटना उस वक्त घटी जब बच्ची अपनी मां के साथ छपरा के महावीर अस्पताल गई थी। इसी दौरान अस्पताल का एक कर्मचारी मोहम्मद साकिब बच्ची को फुसलाकर अस्पताल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित जिला परिषद के शौचालय में ले गया, जहां मासूम के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। 

पुलिस अधिकारी ने मामले में बताया कि घटना की जानकारी तब मिली, जब लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद आवाज सुनकर जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी शौचालय के पास पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मोहम्मद साकिब को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने तो पहले आरोपी की जमकर धुनाई की। इस दौरान शोरगुल सुनकर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

इसी क्रम में इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आरोपी को छोड़ा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को नगर थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। नगर थानाअध्यक्ष विमल कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है.

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। साथ ही बच्ची का भी बयान लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद महावीर नर्सिंग होम के कर्मचारी और प्रबंधक फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली